विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 साल के बल्‍लेबाज ने एक ही दिन में ठोक दिए नाबाद 512 रन, भारतीय क्रिकेट को मिला 'कबीर सिंह'

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:04 PM (GMT+05:30)

11 साल के कबीर सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया। कबीर ने एक ही दिन में 512 रन ठोक दिए।

कबीर सिंह

कबीर सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, आगरा। वैभव सूर्यवंशी की तरह शुक्रवार को मलपुरा की केके शर्मा क्रिकेट अकादमी ने भी अपना 'सूर्य' उगते देखा। मैदान में चल रहे अंडर-14 के तीन दिवसीय टेस्ट मैच के दूसरे दिन 11 वर्षीय कबीर सिंह ने अपने बल्ले से ऐसी पारी लिखी जिसकी मिसाल पूरे जिले में नहीं मिलती।

कबीर ने 307 गेंदों में 80 चौके और दस छक्के की मदद से नाबाद 512 रन बना डाले। कबीर कार्तिक प्लेइंग इलेवन की ओर से खेल रहे थे। मुकाबला केके शर्मा इलेवन से था। मैच युवा खिलाड़ियों को लंबे प्रारूप का अनुभव देने के लिए था। कबीर ने फिल्ड सेट के अनुसार शाट खेले।

9 घंटे पिच पर डटे रहे कबीर

कबीर ने सुबह सात बजे पारी शुरू की। वह नौ घंटे पिच पर रहे। इस दौरान 166.78 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 512 रन बनाए। इसमें 80 चौके और दस छक्के शामिल थे।

उनकी पारी में इतनी निरंतरता रही कि प्रतिद्वंदी टीम के गेंदबाज बार-बार प्लान बदलते नजर आए। धनौली निवासी योगेश राजपूत के बेटे कबीर साढ़े सात साल की उम्र से बल्ला थामे हुए हैं।

रोज सुबह चार बजे उठकर प्रैक्टिस करते हैं कबीर

पिता ने बताया मई 2024 में केके शर्मा अकादमी में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। कबीर कक्षा पांच के छात्र हैं। उनकी बहन पारुल कक्षा चार में हैं। बेटा रोज सुबह चार बजे उठकर अभ्यास करता है।

कोच केके शर्मा के मुताबिक इतनी कम उम्र में एक दिन में पांच सौ से अधिक रन बनाना असाधारण है। कबीर ने संयम और आक्रामकता दोनों का संतुलन बनाए रखा।

कबीर का यह बड़ा स्कोर चर्चा का विषय बन गया है। कबीर अब नियमित अभ्यास के साथ जिला स्तर के मुकाबलों की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: प्रतिका रावल का ऐतिहासिक शतक, शेफाली वर्मा का तूफानी पचासा; भारत ने जिंबाब्वे को 9 विकेट से हराया

यह भी पढ़ें- कौन हैं परविंदर अवाना? BCCI ने सौंपी जूनियर क्रिकटरों के सेलेक्शन की जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।