विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं परविंदर अवाना? BCCI ने सौंपी जूनियर क्रिकटरों के सेलेक्शन की जिम्मेदारी

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:05 PM (IST)

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जूनियर सेलेक्शन का कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है।

परविंदर अवाना

परविंदर अवाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को हुई इस नियुक्ति के साथ अवाना के सामने अब देश के उभरते क्रिकेटरों की पहचान और भारतीय जूनियर टीमों के चयन की जिम्मेदारी होगी।

घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले अवाना भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं। संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग और युवा खिलाड़ियों को तैयार करने के क्षेत्र में काम किया है।

डीडीसीए में भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी

अवाना का दिल्ली क्रिकेट से पुराना जुड़ाव रहा है। वह दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

वर्ष 2018 में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा, डीडीसीए के कोचिंग ढांचे में भी वह काम कर चुके हैं। हालांकि, डीडीसीए में उनके वर्तमान पद की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

62 प्रथम श्रेणी मैचों में 191 विकेट

अवाना ने दिल्ली के लिए करीब नौ साल क्रिकेट खेला। उन्होंने 62 प्रथम श्रेणी मैचों में 191 विकेट हासिल किए। भारत के लिए उन्होंने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

वह आइपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का भी हिस्सा रहे और 33 मैचों में 39 विकेट लिए। जुलाई 2018 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया।

जूनियर टीमों के चयन की होगी जिम्मेदारी

संन्यास के बाद अवाना दिल्ली की अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के साथ काम कर चुके हैं। वह भारत की अंडर-19 टीम और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उच्च प्रदर्शन कार्यक्रमों से भी जुड़े रहे हैं।

जूनियर चयन समिति अंडर-22 तक की आयु वर्ग की टीमों के चयन, प्रतिभाओं की पहचान और भविष्य के खिलाड़ियों की मजबूत टीम तैयार करने में अहम भूमिका निभाती है। समिति में कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन. अर्जुन यादव भी शामिल हैं। पांचवें सदस्य की नियुक्ति बाद में की जाएगी।

यह भी पढ़ें- IND W vs ZIM W Live Score: स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ओपनिंग के लिए उतरे, भारत को मिला है 198 रन का लक्ष्य

यह भी पढ़ें- भारत के लिए जूनियर क्रिकेट खेल चुका है ये तमिल स्‍टार, चोट के कारण तबाह हुआ करियर तो फिल्‍मी पर्दे पर मचाई सनसनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।