Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जियो Kamindu Mendis! आखिर कर ली डॉन ब्रैडमैन की बराबरी, 75 साल बाद दोहराया इतिहास

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 06:25 PM (IST)

    श्रीलंका के युवा बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे करके इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बने वाले दुनि ...और पढ़ें

    कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 1000 रन।
    कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 1000 रन।

    HighLights

    1. कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 1000 रन
    2. टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बने तीसरे बल्लेबाज
    3. कामिंदु मेंडिस ने सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी की

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के उभरते हुए बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की। कामिंदु मेंडिस ने 250 गेंद पर नाबाद 182 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान 25 साल के खिलाड़ी ने टेस्ट में 1,000 रन पूरे किए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने केवल 13 पारियों में टेस्ट में 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।

    टेस्ट में 1,000 रन पार करने के लिए केवल 13 पारियों का समय लेकर, मेंडिस अब टेस्ट इतिहास में यह मील का पत्थर पार करने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। मेंडिस ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज (पारी के मामले में) 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है। मेंडिस अब इस लिस्ट में केवल हर्बर्ट सुटक्लिफ, सर एवर्टन वीक्स से पीछे हैं।

    टेस्ट मैच में सबसे तेज 1000 रन

    • हर्बर्ट सटक्लिफ- इंग्लैड (1925)- 12 पारी
    • एवर्टन वीक्स- वेस्टइंडीज (1949)- 12 पारी
    • सर डॉन ब्रैडमैन-ऑस्ट्रेलिया (1930)-13 पारी
    • कामिंदु मेंडिस-श्रीलंका (2024)*- 13 पारी
    • नील हार्वे-ऑस्ट्रेलिया (1950) - 14 पारी
    • विनोद कांबली- भारत (1994) - 14 पारी

    यही नहीं कामिंदु मेंडिस ने पहले दिन ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। मेंडिस डेब्यू से लगातार 8 टेस्ट में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने पाकिस्तान के सउद शकील को पीछे छोड़ा। शकील ने 7 टेस्ट में लगातार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी।

    खबरें और भी

    मेंडिस ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। वर्तमान में 2024 में सबसे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे आगे हैं। उन्होंने इस साल पांच शतक लगाए हैं और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ दिया है।

    यह भी पढे़ं- SL vs NZ 2nd Test: Kamindu Mendis ने लगातार दूसरे टेस्‍ट में ठोका शतक, जो रूट का रिकॉर्ड भी तोड़ा

    यह भी पढ़ें- Kamindu Mendis: 25 साल के श्रीलंकाई बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में पहली बार किया यह कमाल