Ranji Trophy 2025-26 Final LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर का फाइनल मैच? पूरी डिटेल्स पढ़ें
Karnataka Vs Jammu and Kashmir Final Live Streaming: रणजी ट्रॉफी फाइनल में अनुभवी और आठ बार की चैंपियन कर्नाटक क्रिकेट टीम का मुकाबला पहली बार फाइनल म ...और पढ़ें
-1771846799423_m.webp)
Ranji Trophy Final Live Streaming की डिटेल्स
HighLights
24 फरवरी से 28 फरवरी तक खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी का फाइनल
कैसे देख सकते हैं रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच?
कर्नाटक का सामना जम्मू और कश्मीर की टीम से रणजी ट्रॉफी के फाइनल में होगा।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ranji Trophy 2025-26 Final Live Streaming: भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर रोमांच का तड़का लगने वाला है। 8 बार की चैंपियन कर्नाटक क्रिकेट टीम और जम्मू और कश्मीर की टीम के बीच रणजी ट्ऱॉफी 2025-26 का फाइनल मैच खेला जाना है। कर्नाटक की टीम ने सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड को हराकर 2014-15 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई, जबकि जम्मू और कश्मीर की टीम ने बंगाल को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अब दोनों टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी का खिताबी मैच खेला जाना है।
यह मुकाबला 24 फरवरी से 28 फरवरी तक KSCA स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं फैंस कब, कहां और कैसे फाइनल मैच को लाइव देख सकते हैं?
Ranji Trophy Final Live Streaming की डिटेल्स
कब खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच?
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच 24 फरवरी से 28 फरवरी तक खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच?
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच KSCA स्टेडियम में खेला जाएगा।
किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच?
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच कर्नाटक और जम्मू और कश्मीर की टीमों के बीच खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं रणजी ट्रॉफी 2026 का खिताबी मैच?
टीवी पर रणजी ट्रॉफी 2026 का खिताबी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और बेवसाइट पर होगी।
कर्नाटक और जम्मू और कश्मीर की टीमें-
कर्नाटक की टीम- मयंक अग्रवाल , करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, विजयकुमार व्यशक, विद्वाथ कावेरेप्पा, अभिलाष शेट्टी, मुरलीधरा वेंकटेश, निकिन जोस, अभिनव मनोहर, क्रुथिक कृष्णा, अनीश केवी, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), यशोवर्धन परंतप, विद्यार्धर पाटिल, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और ध्रुव प्रभाकर।
जम्मू और कश्मीर की टीम- परस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, शुभम खजूरिया, कमरान इकबाल, आबिद मुश्ताक, विवरांत शर्मा, उस्मान मालिक, युधवीर सिंह चरक, औकिब नबी डार, सुनील कुमार, लोन नासिर मुजफ्फर, मुज्तबा यूसुफ, मुसैफ अजाज, साहिल लोटरा, उमर नजीर मीर, वंशज शर्मा, कन्हैया वाधवान, यावर हसन, रोहित के शर्मा, दिक्षांत कुंडल और शुभम पुंडीर।