Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सरफराज का नाम लेकर इंग्लैंड के दिग्गज ने पृथ्वी शॉ को लपेटा, जमकर कसा तंज, कहा- 'ये उसे दिखाओ'

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 07:20 PM (IST)

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर सरेआम तंज कसा है और ऐसा उन्होंने भारत के एक और युवा क्रिकेटर सरफराज खान का नाम लेकर किया है। ...और पढ़ें

    पृथ्वी शॉ पर इंग्लैंड के क्रिकेटर ने कसा तंज
    पृथ्वी शॉ पर इंग्लैंड के क्रिकेटर ने कसा तंज

    HighLights

    1. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने पृथ्वी शॉ पर कसा तंज
    2. सरफराज खान की पोस्ट को साथ लेकर साधा निशाना
    3. पृथ्वी और सरफराज इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अपने खेल से ज्यादा कई और कारणों से चर्चा में रहते हैं। उनके काफी विवाद हुए हैं। एक समय उनका भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा था। उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जीता था। टीम इंडिया के लिए वह शानदार डेब्यू भी कर चुके थे और फिर वह राह भटक गए। उनकी हालत दे इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन ने पृथ्वी शॉ को तंज भरे लहजे में एक सलाह दी है।

    पृथ्वी को इस बार किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने भी नहीं खरीदा था। एक समय अगले सचिन तेंदुलकर के नाम से मशहूर हुए शॉ को मुंबई के कुछ खिलाड़ियों और कोचेस ने दबे सुर में ही कहा था कि वह अपने खेल को लेकर गंभीर नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- Prithvi Shaw जैसे बर्बाद न हो जाना', 14 साल के Vaibhav Suryavanshi को मिली कड़ी चेतावनी

    सरफराज खान से सीखने की दी सलाह

    इंग्लैंड के पीटरसन भी कई बार पृथ्वी को लेकर बात कर चुके हैं और उनका मानना रहा है कि शॉ रास्ता भटक गए हैं। पीटरसन ने हाल ही में अपना वजन कम करने वाले सरफराज खान का उदाहरण देते हुए शॉ को कुछ सीखने की सलाह दी है। सरफराज खान भारत की टेस्ट टीम से ड्ऱॉप कर दिए गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया। सरफराज की फोटो के साथ ही पीटरसन ने उनकी तारीफ की है और शॉ को सीखने की सलाह दी है।

    पीटरसन ने लिखा, "शानदार प्रयास युवा खिलाड़ी। बहुत बधाई। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि ये और ज्यादा बेहतर होने के साथ-साथ इसका असर मैदान पर भी लगातार अच्छे प्रदर्शन के तौर पर भी दिखेगा। तुमने अपनी प्राथतमिकताओ को पहचाना ये बात मुझे पसंद आई। क्या कोई ये कृप्या कर पृथ्वी शॉ को दिखा सकता है। ये किया जा सकता है। मजबूत शरीर मजबूत दिमाग।"

    खबरें और भी

    फिटनेस को लेकर होती थी आलोचना

    एक समय था जब सरफराज घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बना रहे थे फिर भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही थी। अक्सर उनकी आलोचना उनकी फिटनेस को लेकर होती थी। सरफराज को पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में डेब्यू का मौका मिला और वह प्रभावित करने में सफल रहे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उनको टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद सरफराज ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया।

    यह भी पढ़ें- मुंबई टीम छोड़ने के बाद पृथ्‍वी शॉ के बदले सुर! पोस्‍ट शेयर कर निकाली जमकर भड़ास