KKR vs LSG: 'बल्ला हवा में उड़ा और गेंद गई बाउंड्री पार', अजिंक्य रहाणे ने अनोखा शॉट खेलकर सभी को किया दंग
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छी बल्लेबाजी की। वे जब एक शॉट खेल रहे थे, तो उस समय बल्ला हाथ से छूट गया लेकिन गेंद छक ...और पढ़ें

अजिंक्य रहाणे
HighLights
कोलकाता और लखनऊ के बीच खेला गया मुकाबला
अजिंक्य रहाणे ने खेला अनोखा शॉट
कोलकाता ने बनाए 181 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दी। उन्होंने मुकाबले में 41 रन बनाए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। रहाणे जब शॉट खेले, तो उनका बल्ला छूट गया लेकिन मजेदार बात ये रही कि गेंद बाउंड्री के पार चली गई।
कोलकाता के लिए आईपीएल 2026 की शुरूआत निराशाजनक रही है। उन्हें अपने पहले तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में उनके तीन मैचों में मात्र एक अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में भी उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए हैं। हालांकि, रहाणे का शॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अजिंक्य रहाणे का लखनऊ के खिलाफ शॉट
लखनऊ की तरफ से तेज गेंदबाज आवेश खान गेंदबाजी कर रहे थे। उनके खिलाफ रहाणे ने एक ओवर में शॉट खेला। उनका बल्ला हाथ से छूट गया लेकिन गेंद हवाई सफर करते हुए बाउंड्री के पार चली गई। स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक भी उनके इस शॉट को देखने के बाद हंसने लगे। उनके इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोलकाता ने बनाए 181 रन
लखनऊ के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। कोलकाता ने मुकाबले में पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था लेकिन इसके बाद रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने शानदार वापसी की। दोनों ने 50 से अधिक रनों की साझेदारी की लेकिन अर्धशतक नहीं लगा सके। रहाणे ने 24 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छ्क्के निकले।
खबरें और भी
रहाणे के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने कमाल की बैटिंग की और 45 रनों की पारी खेली। रघुवंशी ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने अंत के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी और टीम को 181 के स्कोर तक पहुंचाया। ग्रीन ने नाबाद 32, जबकि पॉवेल 39 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
𝘽𝙖𝙩 𝙜𝙤𝙣𝙚, 𝙗𝙖𝙡𝙡 𝙜𝙤𝙣𝙚 𝙩𝙤𝙤...😅
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 9, 2026
Ajinkya Rahane just proved that you don’t even need to be holding the bat to clear the ropes 🙌#TATAIPL 2026 | #KKRvLSG | LIVE NOW 👉 https://t.co/2ISFQDaiMT pic.twitter.com/EDttpB8Utl