Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KKR vs LSG Kolkata Weather: कोलकाता में 'येलो अलर्ट', क्‍या बारिश बनेगी विलेन? डरा रही ताजा वेदर रिपोर्ट

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 03:58 PM (IST)

    कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 15वां मैच ईडन गार्डन्‍स पर खेला जाएगा। क्‍या बारिश इस मैच का मजा बिगाड़ेगी? जानें मौसम क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. केकेआर और एलएसजी के बीच ईडन गार्डन्‍स पर भिड़ंत

    2. दोनों टीमें प्‍वाइंट्स टेबल के निचले स्‍थानों पर काबिज

    3. केकेआर के लिए खेलेंगे नरेन, वरुण पर सस्‍पेंस बरकरार

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच गुरुवार को ईडन गार्डन्‍स पर मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, मौसम के कारण सस्‍पेंस बना हुआ है कि मुकाबला पूरा हो पाएगा या नहीं? दरअसल, कोलकाता में 'येलो अलर्ट' है और सुबह यहां तेज बारिश भी हुई।

    कोलकाता में आंधी की भी उम्‍मीद है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मगर खबर है कि मैच के समय तक स्थितियां ठीक होंगी और फैंस को पूरा एक्‍शन देखने को मिल सकता है।

    मौसम की डिटेल्‍स

    एक्‍यूवेदर ने संकेत दिए है कि टॉस के समय तक बारिश रुक जाएगी। मैच के दौरान बादल घिरे रहने की संभावना है। विशेषज्ञों की मानें तो 40 ओवर का पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा।

    मैच के समय तापमान 24 से 27 डिग्री सेलसियस तक रहने की उम्‍मीद है। यहां हवा 11 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है। इसका मतलब है कि शुरूआत में तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है।

    ओस की बड़ी भूमिका

    यहां प्रमुख पहलु उमस के स्‍तर का हो सकता है, जो कि 79 प्रतिशत तक रहने की उम्‍मीद है। इसका मतलब है कि ईडन गार्डन्‍स पर देर शाम ओस पड़ सकती है। ओस के कारण गेंदबाजों को गेंद पर ग्रिप करना मुश्किल हो जाएगा और बल्‍लेबाजों की मौज हो जाएगी।

    मैच में हो सकती है देरी

    भले ही मैच के समय के दौरान बारिश की संभावना नहीं हो, लेकिन सुबह की बारिश के कारण मैदान की आउटफील्‍ड का सूखना मुश्किल है। ग्राउंड स्‍टाफ को खेलने के लिए स्थितियों को सुधारने में समय लग सकता है, जिसके चलते मैच शुरू होने में देरी भी लग सकती है।

    येलो अलर्ट क्‍या होता है

    येलो अलर्ट को सरल शब्‍दों में समझा जाएं तो खराब मौसम को देखते हुए सावधान रहने की जरूरत होती है। येलो अलर्ट तब जारी किया जाता है जब तेज बारिश, आंधी-तूफान और जोरदार हवा चलने के संकेत हो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- KKR vs LSG Preview: बारिश फिर बिगाड़ सकती है केकेआर का खेल, मैच रद होने से बढ़ सकती है कोलकाता की मुसीबतें

    यह भी पढ़ें- KKR vs LSG: कब-कहां और कैसे फ्री में देखें केकेआर बनाम एलएसजी का IPL मैच, डिटेल्स करें नोट?