Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KL Rahul और आथिया शेट्टी ने अपने पहले बच्‍चे का किया स्‍वागत, सोशल मीडिया पोस्‍ट हुआ वायरल

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 08:44 PM (GMT+05:30)

    केएल राहुल आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह टीम के साथ हैं भी नहीं और इसका कारण अब सामने आ गया ...और पढ़ें

    केएल राहुल और आथिया शेट्टी बने माता-पिता
    केएल राहुल और आथिया शेट्टी बने माता-पिता

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली सीजन का अपना पहला मैच सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में राहुल नहीं है और अब इसकी वजह भी सामने आ गई है। राहुल पिता बन गए हैं।

    राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर जानकारी दी कि वह मां बन गई हैं और उनको बेटी हुई है। राहुल इस मौके पर अपनी पत्नी के साथ ही हैं। आथिया ने जैसे ही ये पोस्ट किया सोशल मीडिया पर धूम मच गई और ये जमकर वायरल हो गया। 

    यह भी पढ़ें- DC vs LSG: कौन हैं Vipraj Nigam? जिन्होंने IPL में की ड्रीम शुरुआत; बाद में पूरन ने किया कबाड़ा- VIDEO

    वापस लौटे घर

    राहुल दिल्ली की टीम के साथ जुड़ गए थे और विशाखापट्टनम में टीम के साथ अभ्यास भी किया था। लेकिन फिर वह दोबारा अपने घर लौटे और फिर शाम को खबर आई की उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है।

    आथिया ने एक पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, "हमें बेटी हुई है। 24.03.2025। आथिया और राहुल।"

    लंबे समय तक डेट करन के बाद दोनों ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी। ये शादी आथिया के पिता और बॉलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर हुई थी।

    दिल्ली ने दी इजाजत

    राहुल आईपीएल के लिए दिल्ली की टीम के साथ जुड़ गए थे लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के बारे में जानकारी मिली उन्होंने टीम मैनेजमेंट से परिवार से जुड़ने की इजाजत मांगी। इस अहम मौके को समझते हुए मैनेजमेंट ने राहुल को मना नहीं किया और उन्हें टीम से जाने की मंजूरी दे दी। इसी कारण राहुल अपने जीवन के बड़े मौके पर पत्नी के साथ रह पाए।  दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं और दोनों को जमकर बधाइयां मिल रही हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2025: Deepak Chahar की बहन ने भाई को बताया कटप्पा, लगाया विश्वासघात का आरोप! इंस्टाग्राम पोस्ट से कसा तंज