Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 2nd ODI: संकटमोचक बनकर आए केएल राहुल, तूफानी शतक जड़कर भारत को मुसीबत से निकाला

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 05:14 PM (IST)

    भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज केएल राहुल संकटमोचन बनकर उतरे। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्‍होंने तूफानी शतक लगाकर न सिर्फ भारतीय पारी को संभा ...और पढ़ें

    केएल राहुल ने जड़ा शतक।

    केएल राहुल ने जड़ा शतक।

    HighLights

    1. केएल राहुल ने लगाया 8वां शतक

    2. भारतीय टीम ने बनाए 284 रन

    3. सीरीज में 1-0 से आगे है भारत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजकोट के निरंजन शाह स्‍टेडियम में भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज केएल राहुल संकटमोचक बनकर उतरे। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्‍होंने तूफानी शतक लगाकर न सिर्फ भारतीय पारी को संभाला, बल्कि टीम को एक लड़ने वाले टोटल तक पहुंचाया। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के फेल होने के बाद केएल राहुल को प्रमोट किया गया।

    पहले भारतीय विकेटकीपर बने

    पहले वनडे में 6 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने उतरे राहुल को नंबर 5 पर भेजा गया। वह भी टीम की उम्‍मीदों पर खरे उतरे और लोअर ऑर्डर के साल मिलकर छोटी-छोटी साझेदारियां कीं। राहुल ने 87 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्‍होंने वनडे करियर की 8वीं सेंचुरी को सिक्‍स के साथ पूरा किया।

    राहुल ने 92 गेंदों पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में राहुल ने 11 चौके और 1 सिक्‍स लगाया। वह न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर भी बन गए। राहुल की इस पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए।

     

     

     

    भारत की धीमी शुरुआत

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत धीमी रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल पहले 5 ओवर में 10 रन ही बना सके। हालांकि, पारवप्‍ले के दूसरे हिस्‍से में दोनों ने रन गति को बढ़ाया। एक बार फिर लय पकड़ने के बाद रोहित आउट हुए। उन्‍होंने 38 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। अर्धशतक लगाने के बाद कप्‍तान शुभमन गिल (56) भी कैच आउट हो गए।

    खबरें और भी

    मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली (23) और श्रेयस अय्यर (8) भी नाकाम रहे। ऐसे में राहुल को नंबर 5 पर भेजा गया। उन्‍होंने रवींद्र जडेजा के साथ 88 गेंदों पर 73 रन जोड़े। इसके बाद नीतीश रेड्डी के साथ 57, हर्षित राणा के साथ 8 और मोहम्‍मद सिराज के साथ 28 रनों की साझेदारी की।

    केएल राहुल के पिछले चार वनडे मैचों के स्कोर

    • 60
    • 66*
    • 29*
    • 112* - आज

    केएल राहुल बनाम न्यूजीलैंड (वनडे)

    • पारी: 10
    • रन: 469
    • औसत: 93.8
    • स्ट्राइक रेट: 111.13
    • शतक/अर्धशतक: 2/1
    • हाईएस्‍ट स्कोर: 112*

    2025 के बाद से वनडे में सबसे ज्यादा रन (41-50 ओवरों में)

    • 283 रन: केएल राहुल (स्ट्राइक रेट: 140.09)
    • 244 रन: ग्लेन फिलिप्स (स्ट्राइक रेट: 157.4)
    • 201 रन: जनिथ लियानागे (स्ट्राइक रेट: 147.8)
    • 194 रन: जस्टिन ग्रीव्स (स्ट्राइक रेट: 160.3)
    • 162 रन: कॉर्बिन बॉश (स्ट्राइक रेट: 124.6)


    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd ODI: Virat Kohli ने तोड़ा महान सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड, राजकोट में 1 रन बनाते ही बनाया कीर्तिमान

    यह भी पढ़ें- India Playing 11 Vs NZ, 2nd ODI: नीतीश कुमार रेड्डी ने ली सुंदर की जगह, देखें भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11