Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्रिकेट के 'जय-वीरू' ने फैंस को दी Krishna Janmashtami 2023 की बधाई, सहवाग का गाना हुआ वायरल

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 09:58 AM (IST)

    क्रिकेट जगत के जय-वीरू कहे जाने वाले पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज सचिन और सहवाग ने देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। क्रिकेट के भगवान ...और पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2023, कृष्ण जन्माष्टमी 2023 पर क्रिकेटर्स ने दी बधाई।
    Krishna Janmashtami 2023, कृष्ण जन्माष्टमी 2023 पर क्रिकेटर्स ने दी बधाई।

    HighLights

    1. पूरे देश में मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी
    2. क्रिकेट के जय-वीरू ने दी देशवासियों को बधाई
    3. सहवाग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। पूरा भारत देश कृष्ण जन्मोत्सव (Krishna Janmashtami 2023) में लीन है। हर कोई भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन यानी कृष्ण जन्माष्टमी को हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। मंदिरों में श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए भक्त सुबह से ही लाइनों में लगे हुए हैं। इस बीच क्रिकेट जगत के दो दिग्गज खिलाड़ियों ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

    क्रिकेट जगत के 'जय-वीरू' कहे जाने वाले पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज सचिन और सहवाग ने देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

    सहवाग का वीडियो हुआ वायरल

    वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने अपने खास अंदाज में जन्माष्टमी की बधाई दी। सहवाग ने एक गाना गाकर देशवासियों को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर सहवाग का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस सहवाग के वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

    वनडे क्रिकेट की दमदार ओपनिंग जोड़ी

    बता दें कि सचिन और सहवाग की जोड़ी ने बड़े से बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं। दोनों ने मिलकर भारत के लिए कई रिकॉर्ड साझेदारियां बनाई हैं। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए 2002 से 2012 तक ओपनिंग की। इस दौरान 42.13 की औसत से 3919 रन बनाए। दोनों के बीच इस दौरान 12 शतकीय और 18 अर्धशतकीय साझेदारियां हुई हैं।

    खबरें और भी