Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुमार संगकारा ने क्रिकेट में वापसी पर काटा गदर, भारत का हेलमेट पहनकर ठोका तूफानी शतक

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 07:54 PM (IST)

    कुमार संगकारा हाल ही में क्रिकेट के एक्शन में दिखाई दिए हैं। इस दौरान उन्होंने शतक लगाया लेकिन उनकी सेंचुरी से अधिक उनका हेलमेट चर्चा में रहा। ...और पढ़ें

    कुमार संगकारा

    कुमार संगकारा

    HighLights

    1. कुमार संगकारा ने क्रिकेट में की वापसी

    2. संगकारा ने ठोका तूफानी शतक

    3. कुमार संगकारा ने पहना भारत को हेलमेट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 2015 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वे हाल ही में एक्शन में दिखाई दिए। संगकारा ने क्रिकेट में वापसी पर शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी। हालांकि, सबसे अधिक चर्चा उनके हेलमेट की हुई, जहां पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लोगो वाला हेलमेट पन रखा था।

    संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 26000 से अधिक रन बनाए थे। उन्होंने 2015 में इटंरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था और मौजूदा समय में आईपीएल में कोच की भूमिका निभा रहे हैं। संगकारा राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि, हाल ही में क्रिकेट में वापसी की। पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी ने इंग्लैंड के ग्रामीण क्रिकेट के तीसरे सत्र में शिलिंगस्टोन क्रिकेट क्लब के लिए मुकाबला खेला।

    कुमार संगकारा ने पहना भारत का हेलमेट

    कुमार संगकारा ने क्लब के लिए खेलते हुए 168 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अपनी पारी से अधिक हेलमेट को लेकर सुर्खियां बटोरी। संगकारा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का लोगो लगा हुआ हेलमेट पहना हुआ था। इससे सोशल मीडिया पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल, आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान के यशस्वी जायसवाल ने उन्हें हेलमेट भेंट किया था और अब उन्होंने इसे पहनकर क्रिकेट खेला है।

    संगकारा की कोचिंग में राजस्थान की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंची। टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। दूसरे क्वालीफायर में उन्हें गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा और फाइनल खेलने से चूक गई। हालांकि, उनके भारतीय हेलमेट पहनकर खेलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

    खबरें और भी

    यशस्वी जायसवाल ने दिया था हेलमेट

    संगकारा को ये हेलमेट जायसवाल ने भेंट किया था और अब संगकारा ने वही हेलमेट पहनकर खेला। जायसवाल का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अच्छा रहा था लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक खेल नहीं दिखा सके थे। उन्होंने 16 मैचों में 427 रन बनाए थे। दूसरे क्वालीफायर में भी उनका बल्ला नहीं चला था, जिसकी वजह से आरआर को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, संगकारा को दिए गए हेलमेट की वजह से जायसवाल की खूब तारीफ हो रही है।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd ODI Preview: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, यशस्वी-राहुल पर रहेंगी नजरें

    यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: विवाद के बाद अब 'बदले' की बारी! ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाएंगे वैभव सूर्यवंशी?