Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND A vs SL A: विवाद के बाद अब 'बदले' की बारी! ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 06:14 PM (IST)

    श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के चौथे मैच में वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए टीम के प्‍लेयर विशेन हलंबागे के बीच मुकाबले के बाद विवाद देखने को मि ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    HighLights

    1. रविवार को खेला जाएगा फाइनल

    2. वैभव सूर्यवंशी पर होगी नजर

    3. सुबह 10 बजे शुरू होगा मैच

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के चौथे मैच में वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए टीम के प्‍लेयर विशेन हलंबागे के बीच मुकाबले के बाद विवाद देखने को मिला था। यह मुकाबला टाई रहा था और सुपर ओवर में श्रींलका ए ने इंडिया ए को शिकस्‍त दी थी। मैच के बाद वैभव और विशेन के बीच कहासुनी और धक्‍का-मुक्‍की देखने को मिली थी। इसके बाद वैभव गुस्‍से में मैदान से बाहर गए थे।

    अब वैभव के पास बदला लेने का अच्‍छा मौका है। ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया और श्रीलंका ए टीम ने जगह बनाई है। फाइनल मुकाबला, रविवार, 20 जून को रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। निर्णायक मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

    श्रीलंंका ने अफगानिस्‍तान को हराया  

    अफगानिस्‍तान ए, श्रीलंका ए और इंडिया के बीच यह ट्राई सीरीज खेली जा रही है। शुक्रवार को छठे मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्‍तान ए को 103 रन से हराकर फाइनल की रेस से बाहर कर दिया। ट्राई सीरीज में तीनों टीम ने 4-4 मैच खेले और टॉप-2 टीम ने फाइनल का टिकट कटाया।

    4 में से 3 जीत के साथ श्रीलंका टॉप पर रही। वहीं इंडिया ए टीम ने 2 मैच जीते और 2 में उन्‍हें हार मिली। अफगानिस्‍तान ए टीम 4 में से 1 मैच ही जीत पाई। अफगानिस्‍तान ने डीएलएस मैथड से भारतीय टीम को 4 रन से हराया था।

    खबरें और भी

     

     

    भारतीय टीम

    तिलक वर्मा (कप्‍तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, रुतुराज गायकवाड़, अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र।

    श्रीलंका टीम

    निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबेज, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्‍तान), अहान विक्रमसिंघे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वानुजा साहन, विजयकांत व्यासकांत, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगथास मथुलन।

    यह भी पढ़ें- 'टेस्‍ट क्रिकेट को जीवित कर देंगे वैभव', 1983 वर्ल्ड कप विनर ने सूर्यवंशी को 'भगवान का बेटा' कहा

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi के बाद अब भाई आशीर्वाद मचाएगा गदर! इस धाकड़ ऑलराउंडर की डाइट और बैटिंग के हैं चर्चे