यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SL के Kumar Sangakkara के नाम हैं WC का ये खास रिकॉर्ड, Gilchrist और Dhoni जैसे खिलाड़ी भी काफी पीछे
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम वनडे विश्व कप में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड है। सक्रिय खिलाड़ियों में कोई भी उनके ...और पढ़ें

HighLights
- श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम वनडे विश्व कप का खास रिकॉर्ड
- श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम वनडे विश्व कप
- एडम गिलक्रिस्ट और धोनी भी काफी दूर
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। Kumar Sangakkara took most wickets behind the Wicket: श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाम वनडे विश्व कप में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड है। सक्रिय खिलाड़ियों में कोई भी उनके करीब नहीं है। संगकारा ने अपने करियर में चार बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और कुल 54 शिकार किए।
कैच के मामले में आगे हैं गिलक्रिस्ट-
ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल विकेटकीपर माने जाने वाले एडम गिलक्रिस्ट भले ही संगकारा से पीछे हैं, लेकिन विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में उनसे आगे कोई भी नहीं है। गिलक्रिस्ट ने 45 कैच आउट किए हैं, जबकि संगकारा ने 41 बार ऐसा किया था।
सक्रिय खिलाड़ियों में आगे हैं मुशफिकुर-
बांग्लदेश के मुशफिकुर रहीम सक्रिय खिलाड़ियों में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा आउट करने के मामले में आगे हैं। उन्होंने 2007 से 2019 विश्व कप तक कुल 29 मैच खेले हैं और 28 शिकार किए हैं, इनमें 21 कैच और सात स्टंपिंग शामिल है।
कप्तानी में ट्रॉफी उठाने से चूके थे संगकारा-
कुमार संगकारा श्रीलंका के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने टीम की लंबे समय तक कमान संभाली है। 2011 विश्व कप में भी संगकारा की अगुआई में टीम खेलने उतरी थी। उसने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और ट्राफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन फाइनल में भारत के हाथों मिली हार से संगकारा अपनी कप्तानी में टीम को विश्व विजेता बनाने से चूक गए थे।
खबरें और भी
विश्व कप काउंटडाउन-
वनडे विश्व कप के सफल विकेटकीपर खिलाड़ी-
| खिलाड़ी | देश | मैैच | कैच | स्टंपिंग | कुल | साल |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | 37 | 41 | 13 | 54 | 2003-2105 |
| एडम गिलक्रिस्ट | ऑस्ट्रेलिया | 31 | 45 | 7 | 52 | 1999-2007 |
| महेंद्र सिंह धोनी | भारत | 29 | 34 | 8 | 42 | 2007-2019 |
| ब्रेंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | 34 | 30 | 2 | 32 | 2003-2015 |
| मार्क बाउचर | द. अफ्रीका | 25 | 31 | 0 | 31 | 1999-2007 |