Shubaman Gill ODI Ranking: विराट कोहली को नुकसान, गिल को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम
Lastest ICC ODI ranking: बुधवार को जारी हुई ICC की ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे नंबर पर पहु ...और पढ़ें

विराट कोहली और शुभमन गिल
HighLights
अफगानिस्तान सीरीज में चला गिल का बल्ला
प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे शुभमन गिल
चोट के कारण विराट कोहली नहीं खेले थे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC ODI Batting Ranking: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया था। 3 मैच की 2 पारियों में 238 रन बनाने वाले गिल को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। गिल को अब इस प्रदर्शन का इनाम मिला है।
बुधवार को जारी हुई ICC की ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं। डेरिल मिचेल 815 प्वाइंट्स के साथ वनडे रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं।
गिल का प्रदर्शन
धर्मशाला में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में शुभमन गिल ने 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी खेली थी। लखनऊ में हुए दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान ने 110 गेंदों पर 154 रन कूट दिए थे। भारत ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।
RCB और GT के बीच IPL 2026 फाइनल के दौरान लगी दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए। ऐसे में उन्हें रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली वापसी हो रही है।
खबरें और भी
मेंस वनडे बैटिंग रैंकिंग
- डेरिल मिचेल: 815 प्वाइंट्स
- शुभमन गिल: 791 प्वाइंट्स
- विराट कोहली: 768 प्वाइंट्स
- रोहित शर्मा: 754 प्वाइंट्स
- इब्राहिम जादरान: 712 प्वाइंट्स
- बाबर आजम: 689 प्वाइंट्स
- साई होप: 683 प्वाइंट्स
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 14 जुलाई- एजबेस्टन, बर्मिंघम
- दूसरा वनडे: 16 जुलाई- सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
- तीसरा वनडे: 19 जुलाई- लॉर्ड्स, लंदन
इंग्लैंड के विरुद्ध भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।