Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश क्रिकेट में 'तख्तापलट', मेहदी हसन की हुई छुट्टी; लिटन दास को BCB ने बनाया नया वनडे कप्तान

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:30 PM (GMT+05:30)

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए लिटन दास को नया वनडे कप्तान बनाया है। दास को कप्तान बनाने का एलान बीसीबी अध्यक् ...और पढ़ें

    लिटन दास

    लिटन दास

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को वनडे टीम का कप्तान बनाया है। दास टी20 टीम के कप्तान थे लेकिन अब उन्हें वनडे टीम की कमान भी सौंप दी गई है। बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने का एलान किया।

    दास से पहले ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज वनडे टीम के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। बांग्लादेशी टीम ने पिछली 5 वनडे सीरीज में से 4 सीरीज में जीत हासिल की थी। इसके बावजूद लिटन दास को टीम का नया कप्तान चुना गया है। बोर्ड के अध्यक्ष तमीम ने मिराज को हटाने के पीछे का कारण भी बताया है।

    लिटन दास बने वनडे टीम के कप्तान

    वर्ल्ड कप 2027 से पहले बांग्लादेश ने मेहदी को हटाकर दास को नया कप्तान बना दिया है। बांग्लादेश के तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान थे। दास टी20 टीम की कप्तानी कर रहे थे। वनडे में मिराज और टेस्ट की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में है। ऐसे में बोर्ड ने फैसला किया कि वे दो कप्तान ही रखना चाहते हैं। इसके बाद सफेद गेंद की क्रिकेट के लिए दास को कप्तान चुना गया और मेहदी को हटा दिया गया।

    मेहदी टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं लेकिन वे टी20 क्रिकेट लगातार नहीं खेलते हैं। इसी वजह से दास को वनडे और टी20 का कप्तान बना दिया गया। बांग्लादेश बोर्ड ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है, जब विश्व कप 2027 एक साल से थोड़े अधिक समय दूर है। बोर्ड को उम्मीद है कि दास की अगुवाई में टीम साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

    खबरें और भी

    तमीम इकबाल ने बताया कारण

    मीडिया से बात करते हुए तमीम ने कहा, "हमारे पास तीन फॉर्मेट में तीन कप्तान थे। मुझे और बोर्ड लगा कि सही दिशा में जाने के लिए दो कप्तान रखना सही फैसला होगा। दोनों में से कोई गलत या सही है लेकिन हमें लगा कि बस दो कप्तान होने चाहिए। एक सफेद गेंद के लिए और एक लाल गेंद के लिए। इसी वजह से हमने लिटन दास को व्हाइट बॉल का कैप्टन बनाने का फैसला किया। नजमुल हुसैन शांतो रेड बॉल के कप्तान बने रहेंगे।"

    यह भी पढ़ें- 'उसने केएल राहुल को परेशान किया', श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी को जगह नहीं मिलने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्‍मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्‍तानी