Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LSG vs DC: इकाना स्टेडियम बना जंग का अखाड़ा... बीच मैच जमकर चले लात-घूंसे; दर्शकों की लड़ाई का VIDEO वायरल

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 12:01 PM (IST)

    Fans Fight at Ekana Cricket Stadium: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के 5वें मैच के दौरान फैंस के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस ल ...और पढ़ें

    HighLights

    1. LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से दी मात

    2. लखनऊ-दिल्ली मैच के बीच दो दर्शकों के बीच हुई मारपीट

    3. दो दर्शकों की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल

    स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। LSG vs DC Fans Fight IPL 2026 Clash। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तहत बुधवार रात सीजन का 5वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से शिकस्त दी।

    इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो इकाना स्टेडियम का है। जहां मैच के दौरान स्टेडियम का एक स्टैंड जंग का अखाड़ा बन गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दो दर्शकों के बीच किसी बात को लेकर पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। 

    23 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल

    वायरल वीडियो में ये तो साफ नजर आ रहा है कि दर्शकों में ये विवाद आईपीएल मैच (Fans Fight at Ekana Cricket Stadium) के दौरान ही हुआ है, लेकिन फैंस के बीच लड़ाई किस बात को लेकर हुई ये साफ नहीं हो सका है। हालांकि, 23 सेकंड के इस वीडियो में दर्शकों के बीच तगड़ी मारपीट हुई है। इस दौरान पीछे खड़े लोग मार उसे मार कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी मामले को शांत करते हुए नजर आया।

     

     

    दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ पर दर्ज की जीत

    दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लखनऊ की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 141 रन बनाए। लखनऊ की बैटिंग फ्लॉप नजर आई। मिचेल (35), अब्दुल (36), मुकुल (14), शाहबाज (15), पंत (7) रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। जवाब में दिल्ली की टीम ने समीर रिजवी की 70 रन की नाबाद पारी के दम पर 17 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट से ये मैच जीत लिया।

    यह भी पढ़ें- 'एक ओवर इधर से उधर…', LSG को हराकर कप्तान अक्षर पटेल ने इस बड़ी चूक पर जताया अफसोस

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- LSG vs DC: हार के बाद ऋषभ पंत के साथ संजीव गोयनका ने किया केएल राहुल जैसा व्यवहार? सामने आई सच्चाई- VIDEO