Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025 Auction: 8 आईपीएल मैच खेलने वाले प्‍लेयर पर LSG ने लुटा दिए 8 करोड़, टेस्‍ट में भारत के लिए मचा चुका है तबाही

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 08:01 PM (IST)

    Lucknow Super Giants Akash deep आईपीएल 2025 से पहले साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हो रहा है। आज मेगा ऑक्‍शन का दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी सभी फ् ...और पढ़ें

    लखनऊ सुपर जायंट्स में पहुंचे आकाश दीप।
    लखनऊ सुपर जायंट्स में पहुंचे आकाश दीप।

    HighLights

    1. आकाशदीप ऑक्‍शन में बने करोड़पति
    2. आरसीबी की ओर से खेल चुके हैं आकाश
    3. आईपीएल में आकाश के नाम 7 विकेट

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में भारत ही नहीं दुनियाभर के सभी क्रिकेटर खेलना चाहते हैं। लीग से ना सिर्फ प्‍लेयर्स को एक मंच मिलता है, बल्कि वह आर्थिक रूप से मजबूत भी होते हैं। दुनिया की सबसे अमीर लीग ने कई प्‍लेयर्स की किस्‍मत चमकाई है। आकाशदीप भी अब इस लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं।

    आकाशदीप बने करोड़पति

    साउदी अरब के जेद्दा में हो रहे मेगा ऑक्‍शन में आकाशदीप करोड़पति बन गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्‍हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। आकाशदीप पर सबसे पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने बोली लगाई।

    इसके बाद लखनऊ भी आकाशदीप को खरीदने के लिए मैदान में उतर आई। 3.60 करोड़ पर पंजाब किंग्‍स की एंट्री हुई, वहीं चेन्‍नई रेस से बाहर हो गई। पंजाब और लखनऊ ने आकाशदीप को खरीदने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। हालांकि, अंत में बाजी लखनऊ ने मारी।

    आरसीबी का हिस्‍सा रहे आकाशदीप

    आकाशदीप इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्‍सा थे। 2022 से RCB के लिए खेल रहे आकाशदीप ने अब तक 8 मैच ही खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 7 विकेट चटकाए हैं। पिछले सीजन उन्‍होंने 1 मैच में 1 विकेट लिया था। इससे पहले IPL 2023 के 2 मैच में उन्‍होंने 1 विकेट और IPL 2022 के 5 मैच में 5 विकेट लिए थे।

    खबरें और भी

    इसी साल किया टेस्‍ट डेब्‍यू

    आकाशदीप ने इस साल इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। इसके बाद उन्‍होंने बांग्‍लादेश और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 टेस्‍ट मैच खेले। आकाशदीप ने अपने करियर में अब तक 5 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 25.80 की औसत और 3.73 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं। 3/63 एक टेस्‍ट में उनका सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। टेस्‍ट में उन्‍होंने 45 रन भी बनाए हैं।

    ये भी पढ़ें: CSK squad for IPL 2025 Live: बैन का खतरा मंडराने वाले गेंदबाज को खरीदा, अब ऐसा है चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍क्‍वाड

    टी20 में आकाशदीप का प्रदर्शन

    आकाशदीप ने अपने करियर में अब तक 42 टी20 मैच खेले हैं। इस इस दौरान उन्‍होंने 23.46 की औसत और 7.71 से 49 विकेट अपने नाम किए हैं। इस फॉर्मेट में 4/35 उनके सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं।

    ये भी पढ़ें: PBKS Team for IPL 2025 Live: लगातार छह छक्‍के जमाने वाले बैटर को करोड़ों में खरीदा, अब ऐसा है PBKS का स्‍क्‍वाड