Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: ओपनिंग मैच के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम तैयार नहीं? टिकट बिके पर व्‍यस्‍थाओं पर उठ रहे सवाल

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 02:32 PM (GMT+05:30)

    28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। ...और पढ़ें

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में काम पूरा नहीं हुआ।

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में काम पूरा नहीं हुआ।

    HighLights

    1. 28 मार्च को खेला जाएगा ओपनिंग मैच

    2. हैदराबाद से होगी बेंगलुरु की टक्‍कर

    3. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहा काम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के CEO राजेश मेनन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि टिकटों की बिक्री शाम 4 बजे से शुरू होगी, तो फैंस ने इसे खरीदने में जरा भी देर नहीं की। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ RCB के पहले मैच के टिकट चार मिनट में बिक गए।

    फैंस स्टेडियम के बाहर 11 लोगों की दर्दनाक मौत के 10 महीने बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लौटने के लिए तैयार हैं। पर सवाल उठ रहा है कि क्‍या स्टेडियम आईपीएल के 19वें सीजन का ओपनिंग मैच कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है?

    मैदान तैयार पर अन्‍य काम बाकि

    ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, खेल का मैदान पूरी तरह से तैयार था, लेकिन एंट्री गेट के पास प्लाईवुड की चादरें बिखरी पड़ी थीं। राजमिस्त्री, बढ़ई, ठेकेदार और वेंडर्स सभी स्टेडियम को अंतिम रूप देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। बुधवार शाम को चिन्नास्वामी स्टेडियम किसी निर्माण स्थल जैसा लग रहा था।

    15 मार्च तक खत्म होना था काम

    पिछले साल 4 जून को हुई त्रासदी के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे में बदलाव करने पड़े। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने निकास द्वार और दर्शक एरिया में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। हालांकि, स्टेडियम में अभी भी काम चल रहा है। इसका कोई भी हिस्‍सा पूरी तरह तैयार नजर नहीं आ रहा है। जबकि, स्टेडियम तैयार करने की डेडलाइन 15 मार्च थी।

    खबरें और भी

    ड्रिलिंग, वेल्डिंग और हथौड़े की आवाज गूंज रही

    रिपोर्ट के अनुसार, फैंस के आने-जाने के लिए नए कॉनकोर्स एरिया में अस्थायी रास्ते बनाए गए। दीवारों और फाटकों पर अभी भी पेंट होना बाकी था। ड्रिलिंग, वेल्डिंग और हथौड़े की लगातार आवाज गूंज रही थी। जिसके बीच-बीच में लकड़ी के बुरादे और सीमेंट के कुचलने की आवाज भी आ रही थी।

    एक मजदूर ने कहा, "हम चार दिनों से सोए नहीं हैं।" वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ महीनों से चैन की नींद नहीं आई है। निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा 15 मार्च थी। लेकिन, जैसा कि अक्सर होता है, काम तय समय से आगे बढ़ गया है।

    ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी

    शनिवार, 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस दिन कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। बीसीसीआई भगदड़ में दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। मैच के दौरान भी स्‍टेडियम की 11 सीटें खाली रहेंगी।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद, BCCI ने RCB vs SRH मैच से पहले लिया ये बड़ा फैसला

    यह भी पढ़ें- 'गेंदबाजी के लिए तैयार हूं', IPL 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को मिली बड़ी खुशखबरी, ईशान की कप्‍तानी पर संकट!