IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद, BCCI ने RCB vs SRH मैच से पहले लिया ये बड़ा फैसला
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में होगा। बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला ...और पढ़ें
HighLights
आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद
बिना रंगारंग कार्यक्रम के आईपीएल 2026 का होगा आगाज
आरसीबी बनाम एसआरएस के बीच आईपीएल का पहला मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हर बार आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाता है, जिसमें कई रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलते हैं, लेकिन आईपीएल के 19वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है कि इस बार कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं आयोजित की जाएगी।
रंगारंग कार्यक्रम के बिना ही शुरू होगा IPL 2026
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सीजन आरसीबी के पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद बेंगलुरु में 4 जून 2025 को हुई भगदड़ में 11 मासूमों की जान चले गई थी। अब बीसीसीआई ने उस घटना में 11 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को रद करने का फैसला लिया।
पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना के कारण, आईपीएल 2026 के ओपनिंग डे (बेंगलुरु में) पर कोई औपचारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। बीसीसीआई 4 जून, 2025 को हुई उस त्रासदी में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत में कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहा है।हालांकि, बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल क्लोजिंग सेरेमनी यानी फाइनल के दिन (31 मई) एक भव्य मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।
देवजीत सैकिया
खबरें और भी
बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन (2025) में ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का आयोजिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ था, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान, सिंगर श्रेया घोषाल और करण औजला ने अपने परफॉर्मेंस से महफिल लूटी थी। एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी अपने डांस से हर किसी का दिल जीत लिया था।
2019 में भी आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी रद हुई थी
ये पहली बार नहीं है जब बीसीसीआई ने किसी त्रासदी के चलते आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी को रद किया गया होगा। इससे पहले साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद आईपीएल 12 सीजन की ओपनिंग सेरेमनी को रद किया गया था। उस समय समारोह के लिए आवंटित राशि को शहीद सीआरपीएफ जवानों के परिवार को दान कर दी गई थी। बीसीसीआई ने जल्द ही आईपीएल के बाकी मैचों के शेड्यूल की घोषणा की भी बात कही है।