IPL 2026: आयुष म्हात्रे नहीं, तो कौन? Ruturaj Gaikwad ने खुद किया CSK की नई ओपनिंग जोड़ी का खुलासा
Ruturaj Gaikwad reveals CSK opening Combination IPL 2026: सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने ये साफ तौर पर बता दिया कि आईपीएल 2026 के लिए संजू सैमसन ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। CSK Opening Pair IPL 2026। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी टीम की ओपनिंग जोड़ी का खुलासा कर दिया है। पिछले सीजन में 29 साल के गायकवाड़ ने नंबर-3 पर बैटिंग की थी और डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र को ओपनिंग के लिए उतारा था।
इस सीजन की शुरुआत से पहले गायकवाड़ ने पुष्टि की है कि वह CSK के नए खिलाड़ी संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करेंगे, जिन्हें रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड किया गया है। ऐसी स्थिति में, आयुष म्हात्रे को नंबर तीन पर जगह दी जा सकती है, जबकि उर्विल पटेल भी एक दिलचस्प विकल्प हो सकते हैं।
CSK की ओपनिंग जोड़ी में बड़ा बदलाव
इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी टॉप ऑर्डर में ऋतुराज गायकवाड़ और संदू सैमसन की जोड़ी को स्पष्ट रूप से अपनी पहली पसंद बताया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये दोनों क्रिकेटर शुरुआत में आक्रामक क्रिकेट खेल सकते हैं और मध्य क्रम के बल्लेबाजों के लिए एक मजबूत लय सेट कर सकते हैं।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था,
ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन के पास एक शानदार 'पेडिग्री' है। 'पेडिग्री' का मतलब है कि आप लंबे समय तक लगातार बेहतरीन रन बना रहे हैं और अपनी फॉर्म को बरकरार रख रहे हैं। हमें यह भूलना नहीं चाहिए। निजी तौर पर, मैं इन दोनों को ओपनिंग स्लॉट में पूरी ताकत के साथ खेलते हुए देखना पसंद करूंगा। दोनों की अपनी अलग-अलग ताकत है। एक गेंद को नजाकत से सहलाता है, तो दूसरा उसे जोर से हिट करता है, इसलिए उनमें ये दोनों गुण मौजूद हैं। मैं इसे इस नजरिए से देखूंगा कि मेरे पास दो बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हैं।
आर अश्विन
खबरें और भी
CSK का मिडिल ऑर्डर कैसा रहेगा?
सीएसके (CSK) के मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे के कंधों पर रहने की उम्मीद है, जो नंबर चार और पांच पर क्रमश: बल्लेबाजी कर सकते हैं। इन दोनों के पास मैच फिनिशिंग पॉवर है।
हालांकि, टीम के पास अभी भी एमएस धोनी का विकल्प मौजूद है। अगर ये दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज नंबर 6 पर बल्लेबाजी करता है, तो यह फ्रेंचाइजी के लिए बहुत ही खास रहेगा। धोनी मैच फिनिश करने में माहिर हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने भले ही कम गेंदे खेली हों, लेकिन उनमें मैच का पासा पलटने की पूरी क्षमता है।
CSK का पहला मैच कब और किससे?
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को शाम 7:30 बजे से खेलेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स मैच शेड्यूल
- 30 मार्च- राजस्थान रॉयल्स Vs सीएसके, गुवाहाटी, शाम 7:30 बजे
- 3 अप्रैल- पंजाब किंग्स Vs सीएसके, चेन्नई, शाम 7:30 बजे
- 5 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs सीएसके, बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
- 11 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स Vs सीएसके, चेन्नई, शाम 7:30 बजे
CSK Squad, IPL 2026: सीएसके की पूरी टीम
- बैटर- ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान
- विकेटकीपर- एमएस धोनी, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल
- ऑलराउंडर- अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्णा घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमान खान, जैक फॉक्स, शिवम दुबे
- गेंदबाज- खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील होसेन, मैट हेनरी, राहुल चाहर
यह भी पढ़ें- RCB, MI या CSK? इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 के चैंपियन की भविष्यवाणी की