रिकॉर्ड 16,706 करोड़ में बिकने के बाद क्या RCB का नाम भी बदल जाएगा? अनन्या बिड़ला ने बताया सच
RCB टीम का नाम बदलने की अटकलों के बीच, आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला ने इंस्टाग्राम पर स्पष्ट किया है कि आरसीबी का नाम नहीं बदलेगा। उन्होंने फैंस ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB IPL 2026। क्या 16,706 करोड़ रुपये में बिके जाने के बाद रॉयल चेंलजर्स बेंगलुरु का नाम भी बदल जाएगा? हर किसी के दिमाग में बस ये सवाल चल रहा है, क्योंकि आरसीबी को आईपीएल 2026 से पहले नया मालिक मिल गया है। मल्टीनेशनल अलकोहलिक बेवरेज कंपनी डियागो का हिस्सा यूएसएल ने आरसीएसपीएल में अपनी 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी एक समूह को बेचने की घोषणा की थी।
इस खरीदार समूह में आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और दुनिया की सबसे बड़ी वैकल्पिक संपत्ति प्रबंधक कंपनी ब्लैकस्टोन शामिल हैं। इस तरह आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला बन गए हैं। आरसीबी को नए बॉस मिलने के बाद ये काफी चर्चा हो रही है कि क्या फ्रेंचाइजी का नाम भी बदल जाएगा, इस पर आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला ने चुप्पी तोड़ी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सच बताया है।
नए बॉस मिलने के बाद RCB का नाम क्या बदल जाएगा?
दरअसल, आरसीबी आईपीएल के पहले सीजन साल 2008 से इस लीग का हिस्सा है। उन्होंने 18 साल में पहली बार साल 2025 में आईपीएल की पहली ट्रॉफी हासिल की। आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी रिपोस्ट की है, जिसमें उन्होंने ये साफ किया कि आरसीबी टीम का नाम नहीं बदलेगा।
इसके अलावा अनन्या बिड़ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस का आभार भी जताया और कहा कि आरसीबी टीम इस बार भी अपने फैंस के लिए कप जीतेगी। उन्होंने साथ ही लिखा,
यह हमारे बारे में नहीं, आप सबके बारे में है। आरसीबी के सभी प्रशंसकों को आपके प्यार के लिए एक बड़ा धन्यवाद। हम आपके साथ सही करेंगे! यह हमारे बारे में नहीं, यह आप सबके बारे में है। ई साला कप नाम्दू (Ee Sala Cup Namdu)।' यह कन्नड़ वाक्य, जिसका अर्थ है- इस साल कप हमारा है। आरसीबी के प्रशंसकों के बीच एक लोकप्रिय नारा है, जो टीम की जीत की उम्मीदों को दर्शाता है।
अनन्या बिड़ला
खबरें और भी
उन्होंने आगे कहा कि आर्यमान बिड़ला, अध्यक्ष के रूप में, आप इसमें शानदार काम करेंगे और मैं हमेशा की तरह आपके साथ रहूंगी। आपको ढेर सारा प्यार। अद्वेतेशा बिड़ला, आप पर बहुत गर्व है।
यह भी पढ़ें- RCB-RR के मालिक बदलने से CSK की बल्ले-बल्ले: अनलिस्टेड शेयरों में 25% का उछाल, निवेशकों की हुई चांदी!
यह भी पढ़ें- RCB की डील से WPL को मिले 540 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने से BCCI भी हुआ मालामाल
