RCB की डील से WPL को मिले 540 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने से BCCI भी हुआ मालामाल
मल्टीनेशनल अल्कोहलिक बेवरेज कंपनी डियागो का हिस्सा USL ने रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में अपनी 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी एक समूह क ...और पढ़ें

RCB ने जीता था खिताब।
HighLights
16,660 करोड़ में आरसीबी को खरीदा
पिछले सीजन आरसीबी ने जीता था खिताब
फ्रेंचाइजी ने 17 साल का सूखा खत्म किया था
नई दिल्ली, पीटीआई। युनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) द्वारा IPL क्रिकेट फ्रेंचाइजी रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की बिक्री राशि में महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए 540 करोड़ रुपये का भुगतान और खरीदारों के समूह द्वारा क्रिकेट संस्था BCCI को दिया जाने वाला पांच प्रतिशत कमीशन भी शामिल है। जानकारी है कि अब यह बिक्री लगभग दो अरब डालर (18,776 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
मंगलवार को मल्टीनेशनल अल्कोहलिक बेवरेज कंपनी डियागो का हिस्सा USL ने रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आरसीएसपीएल) में अपनी 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी एक समूह को 16,660 करोड़ रुपये (लगभग 1.7 अरब डालर) की पूरी तरह से नकद डील में बेचने की घोषणा की थी। इस खरीदार समूह में आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और दुनिया की सबसे बड़ी वैकल्पिक संपत्ति प्रबंधक कंपनी ब्लैकस्टोन शामिल हैं।
कंपनी ने आगे बताया कि आरसीएसपीएल के पास ही आरसीबी फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक और संचालन है, जो आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग WPL में हिस्सा लेती है। एक सूत्र ने बताया इस डील का एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 18,000 करोड़ रुपये है, जिसे बीसीसीआई के प्रति लेन-देन की देनदारियों और कर्ज जैसी मदों के लिए समायोजित किया गया है।
इससे इसका मूल्यांकन दो अरब डालर के करीब पहुंच जाता है। शेयर खरीद समझौते (एसपीए) में निर्धारित शर्तों के अनुसार, यह डील कुछ सामान्य शर्तों के अधीन है। इनमें प्रस्तावित लेन-देन को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सभी पूर्व-आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करना शामिल है।