Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Obstructing the Field: अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्‍था ने तोड़ी चुप्‍पी, जानें किसका पक्ष लिया

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 07:53 PM (IST)

    26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 मैच के दौरान अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट ह ...और पढ़ें

    अंगकृष रघुवंशी

    अंगकृष रघुवंशी

    HighLights

    1. रघुवंशी के विकेट पर हुआ था विवाद 

    2. गुस्‍से में नजर आए थे अंगकृष रघुवंशी

    3. अंगकृष रघुवंशी पर लगा था जुर्माना

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने 26 अप्रैल को एकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 मैच के दौरान अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग में बाधा डालने (Obstructing the Field) के लिए आउट दिए जाने के अंपायरों के फैसले का बचाव किया है।

    अंपायरों के इस फैसले पर विवाद खड़ा हो गया था। एक्‍सपर्ट के भी दो मत थे। MCC ने साफ किया कि यह निर्णय क्रिकेट के नियमों के अनुसार ही लिया गया है। इसमें कहा गया है कि जो बल्लेबाज दौड़ते समय जानबूझकर दिशा बदलता है, उसे फील्ड में बाधा डालने वाला माना जाता है।

    जानबूझकर अपना रास्ता बदला

    एमसीसी ने कहा कि रघुवंशी ने जानबूझकर अपना रास्ता बदला। एमसीसी ने बताया, रघुवंशी स्पष्ट रूप से इन मानदंडों को पूरा करते हैं। जब वह दौड़ना शुरू करते हैं, तो वह विकेट के ऑफ साइड पर होते हैं। जैसे ही गेंद फील्डर के पास पहुंचती है, वह पिच के बीच में चले जाते हैं। यह किसी भी स्थिति में उसके दौड़ने की जगह नहीं है। वह फिर मुड़कर लेग साइड पर वापस दौड़ते हैं, जिससे वह गेंद और विकेट के बीच में आ जाते हैं।

     

     

     

    ऐसे होता तो नहीं होते आउट

    एमसीसी ने कहा, यह जानबूझकर किया गया है। अगर वह पिच से बाहर ऑफ साइड पर ही रहते, तो गेंद उसे नहीं लगती और बाधा डालने का सवाल ही नहीं उठता। अगर वह लेग साइड की ओर दौड़ना शुरू करते, फिर मुड़कर उसी तरफ वापस अपनी जगह पर आ जाते और गेंद उन्‍हें लगती, तो भी वह नॉट आउट होता। वह बाधा तो बनते, लेकिन जानबूझकर नहीं। पिच को जानबूझकर पार करना ही उसके आउट होने का कारण बना।

    खबरें और भी

    जुर्माना लगाया गया था

    आउट होने के बाद रघुवंशी काफी गुस्‍से में नजर आए थे। ऐसे में उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन्हें आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए एक अंक भी काटा गया। आईपीएल शासी निकाय ने पुष्टि की कि उन्हें अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 अपराध का दोषी पाया गया है, जो मैच के दौरान उपकरण के दुरुपयोग से संबंधित है।

    यह भी पढ़ें- LSG vs KKR: गुस्से में बल्ला और हेलमेट फेंकने की मिली सजा, KKR के अंगकृष रघुवंशी पर IPL ने लगाया मोटा जुर्माना

    यह भी पढ़ें- LSG vs KKR: लो स्‍कोरिंग मैच में हाई रोमांच, सुपर ओवर में जीती कोलकाता, प्‍लेऑफ की उम्‍मीदों को रखा जिंदा