Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैंने बहुत कोशिश की लेकिन वह...', बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर छलका कोच ब्रेंडन मैक्कलम का दर्द

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 11:55 PM (IST)

    इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैक्कलम ने बताया कि उन्होंने बेन स्टोक्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अप ...और पढ़ें

    ब्रेंडन मैक्कलम ने की थी स्टोक्स को रोकने की कोशिश

    ब्रेंडन मैक्कलम ने की थी स्टोक्स को रोकने की कोशिश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैक्कलम ने कहा है कि उन्होंने बेन स्टोक्स से बात कर उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास न लेने के लिए काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान कर दिया था।

    इस मैच में इंग्लैंड को 160 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड की टीम स्टोक्स को विजयी विदाई नहीं दे सकी।

    'मैंने रोकने की कोशिश की'

    मैक्कलम ने कहा कि जब स्टोक्स ने उनसे रिटायरमेंट की बात कही तो उन्होंने इस दिग्गज ऑलराउंडर को रोकने की काफी कोशिश की। मैक्कल ने मैच के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया, "जब कल उन्होंने मुझे बताया कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं तो सबसे पहले मैंने रोकने की कोशिश की, लेकिन ये साफ था कि वह अपना मन बना चुके थे और वह इससे खुश थे।"

    मैक्कलम ने कहा, "इस नजरिए से देखें तो, मुझे लगता है कि फिर आपकी भावनाएं हावी हो जाती हैं और आप थोड़ा दुखी हो जाते हो क्योंकि आप चार साल से एक सफर पर साथ हो और ये काफी रोमांचक सफर रहा है। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैंने स्टोक्स के साथ इतना काम किया। मैं उन्हें अपना अच्छा दोस्त मानता हूं।"

    खबरें और भी

    फैसले का किया बचाव

    स्टोक्स ने मैच के बीच में संन्यास का एलान किया और कोच ने उनके इस फैसले को ये कहते हुए सही ठहराया है कि इससे फैंस को स्टोक्स को विदाई देने का समय मिल गया। उन्होंने कहा, "मैं अपने विचारों को लेकर काफी मजबूत हूं। मुझे लगता है कि जब हमें अपने फैसलों के बारे में बताना चाहिए होता है तब बता देना चाहिए। मुझे लगता है कि जिन लोगों ने स्टोक्स और इस टीम का समर्थन किया उन्हें एक मौका मिलना चाहिए कि वह उन्हें अलविदा कह सकें।"

    यह भी पढ़ें- ENG vs NZ: इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में हराकर न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज, हार के साथ स्टोक्स युग का हुआ अंत

    यह भी पढ़ें- ENG vs NZ Test 2026: आज आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे Ben Stokes, देखें उनके करियर के टॉप-5 रिकॉर्ड्स