ENG vs NZ: इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में हराकर न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज, हार के साथ स्टोक्स युग का हुआ अंत
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। इसी के साथ उन्होंने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। बेन स्टोक्स को अपने आखिरी इंटरनेश ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हरा दिया है। इसी के साथ कीवी टीम ने टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। बेन स्टोक्स को अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी लेकिन उसके बाद मेहमान टीम ने वापसी की और दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया।
कप्तान टॉम लैथम और सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने पहली पारी में शतक लगाया था। इसी वजह से कीवी टीम ने पहली पारी में ही 438 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद कीवी गेंदबाजों ने कमाल किया और इंग्लैंड को घुटनों पर ला दिया। न्यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली है और बेन स्टोक्स का आखिरी मैच उनके लिए यादगार नहीं रहा।
टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे का शतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने पहली पारी में ही 438 रन बना लिए थे। पहली पारी में डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम के बीच 300 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। लैथम ने 151, जबकि कॉनवे ने 157 रनों की पारी खेली। 317 रनों की साझेदारी होने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने वापसी की और टीम को 438 रनों पर समेट दिया। इंग्लिश टीम के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए।
इंग्लैंड के लिए चमके बेन डकेट
इंग्लैंड के लिए पहली पारी में सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने शतक लगाया और 113 रन बनाए। हालांकि, उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसकी वजह से इंग्लिश टीम 354 रनों पर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 84 रनों की बढ़त हासिल कर ली। डकेट के अलावा इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल (74) और हैरी ब्रूक (58) ने अर्धशतक लगाया। न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन स्मिथ ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए।
खबरें और भी
डेरिल मिचेल ने लगाया शतक
न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में 288 रन बनाए, जिसमें डेरिल मिचेल का सबसे अहम योगदान रहा। उन्होंने शतक लगाया और नाबाद रहे। उनके अलावा रचिन रविंद्र ने भी कमाल की बैटिंग की लेकिन सेंचुरी जड़ने से चूक गए और 94 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए।
न्यूजीलैंड ने जीता मुकाबला
पहली पारी में 84 रनों के बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को जीत के लिए 373 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लिश टीम 212 रनों पर ऑलआउट हो गई और उन्हें मैच में 160 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में जेमी स्मिथ के अलावा अन्य कोई भी अंग्रेज बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा सका।
बेन स्टोक्स का आखिरी मैच
बेन स्टोक्स ने मुकाबले के चौथे दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था। उनके लिए ये आखिरी मैच था और उन्हें इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। संन्यास के एलान के बाद महान ऑलराउंडर अपनी आखिरी पारी में ओपनिंग करते दिखे। उन्होंने 20 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली।