IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले भगवान की शरण में भारतीय टीम, सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में की पूजा-अर्चना
टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। इससे पहले भारतीय टीम भगवान की शरण में पहुंची। ...और पढ़ें

3 प्लेयर्स ने की पूजा
HighLights
ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल
भारत और इंग्लैंड की टक्कर वानखेड़े स्टेडियम में
8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीतती है तो फाइनल में जगह पक्की कर लेगी। इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम भगवान की शरण में पहुंची।
इंग्लैंड के खिलाफ हाई-प्रेशर मैच से पहले भारतीय प्लेयर्स ने श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में प्रार्थना की। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में अक्षर पटेल, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को नॉकआउट मुकाबले से एक दिन पहले इस मंदिर में प्रार्थना करते और दर्शन करते नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Members of Indian Cricket Team offered prayers at Shree Siddhivinayak Ganapati Temple. The team will face England in the semi-final match of #ICCT20WorldCup2026 tomorrow at Wankhede Stadium in Mumbai.
— ANI (@ANI) March 4, 2026
(Video Source: Siddhivinayak Temple Trust) pic.twitter.com/DkcTfOspSd
भारतीय टीम अब तक हारी 1 मैच
टी20 विश्व कप 2026 की भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। ग्रुप स्टेज में सूर्या की कप्तानी वाली टीम अविजित रही। हालांकि, सुपर-8 के पहले ही मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की। मैन इन ब्ल्यू ने पहले जिम्बाब्वे को और फिर वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी। सेमीफाइनल से पहले संजू सैमसन ने भारतीय टीम की टेंशन कम कर दी। वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू शतक से चूक गए और उन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड टीम बेहतरीन लय में
लगातार पांच जीत के बाद इंग्लैंड भारत के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगा। जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी, पावरप्ले में विल जैक्स की ऑफ-स्पिन और मिडिल ओवर्स में आदिल राशिद की कुशल गेंदबाजी भारत के टॉप ऑर्डर के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। हैरी ब्रूक और सैम करन इंग्लैंड के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं, वहीं इस बड़े मुकाबले से पहले जोस बटलर की फॉर्म पर सवालिया निशान लगे हुए हैं।
खबरें और भी
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा समेत भारत के मुख्य खिलाड़ियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में जमकर अभ्यास किया। स्पिन जोड़ी अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती से संभावित रूप से मुश्किल पिच पर अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। अभिषेक शर्मा की फॉर्म ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा रखी है। टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक 1 ही अर्धशतक लगाया है।