Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: बारिश में धुला भारत-इंग्‍लैंड का सेमीफाइनल तो टीम इंडिया होगी बाहर, ICC के नियम ने बढ़ाई टेंशन

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 03:10 PM (IST)

    टी20 विश्व कप 2026 अब सेमीफाइनल चरण में पहुंच चुका है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा, जबकि कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ...और पढ़ें

    भारतीय टीम को होगा नुकसान।

    भारतीय टीम को होगा नुकसान।

    HighLights

    1. ईडन गार्डन्‍स में खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल 

    2. भारत और इंग्‍लैंड की टक्‍कर वानखेड़े स्‍टेडियम में

    3. 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 अब सेमीफाइनल चरण में पहुंच चुका है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा, जबकि कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। फिलहाल मौसम साफ दिख रहा है, लेकिन फैंस अभी भी चिंतित हैं क्योंकि टूर्नामेंट के दो मैच बारिश के कारण रद हो गए थे। आईसीसी ने दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा है।

    रिजर्व डे और अतिरिक्‍त समय है

    यदि निर्धारित दिन पर बारिश के कारण खेल रुक जाता है, तो मैच अगले दिन जारी रहेगा या दोबारा खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अतिरिक्त समय भी उपलब्ध है। यह मैच वाले दिन 90 मिनट और रिजर्व डे पर 120 मिनट है। फाइनल वाले दिन और इसके रिजर्व डे पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

    10-10 ओवर का मैच होना जरूरी

    रिजल्‍ट घोषित होने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैच रिजर्व डे पर उसी स्कोर से दोबारा शुरू होगा। अगर रिजर्व डे के बाद भी मैच पूरा नहीं हो पाता है तो सुपर 8 स्‍टेज में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। यहीं पर भारतीय टीम की टेंशन बढ़ जाती है।

    भारत अपने सुपर 8 ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इंग्लैंड ने तीनों मैच जीतकर अपने ग्रुप में टॉप पर रहा। अगर भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद हो जाता है, तो इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा। सुपर-8 के पहले ही मैच में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली टीम ने शानदार वापसी की और जिम्‍बाब्‍वे-वेस्‍टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

    खबरें और भी

    फाइनल के लिए भी रिजर्व डे

    दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका अपने ग्रुप में टॉप पर रहा। ऐसे में अगर पहला सेमीफाइनल रद होता है तो दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंच जाएगा और न्‍यूजीलैंड का सफर समाप्‍त हो जाएगा। फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में में खेला जाना है। इसके लिए 9 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: भारत-इंग्‍लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच से तय होगा विश्‍व कप का विजेता! आंकड़ों ने सब बयां किया

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG Playing 11: Abhishek Sharma की छुट्टी और रिंकू सिंह की वापसी? सेमीफाइनल में बड़े बदलाव कर सकता भारत