Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs RCB Preview: जीत की राह पर लौटने उतरेगी मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आज होगा मुकाबला

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 05:00 AM (IST)

    आईपीएल में अपने अभियान की धीमी शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलेगी तो उसका लक्ष्य ...और पढ़ें

    मुंबई से होगी टक्‍कर।

    मुंबई से होगी टक्‍कर।

    HighLights

    1. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी नजरें 

    2. पिछले मैच में राजस्‍थान से हारी बेंगलुरु टीम

    3. हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी मुंबई इंडियंस

    मुंबई, पीटीआई। इंडियन प्रीमियर लीग में अपने अभियान की धीमी शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलेगी तो उसका लक्ष्य अपने गढ़ में जीत की राह पर लौटने का होगा।

    तेरह सत्र में पहली बार मुंबई ने आईपीएल में जीत के साथ शुरुआत करते हुए दो सप्ताह पहले यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया। हालांकि पांच बार की चैंपियन टीम उसके बाद लय कायम नहीं रख सके और दूसरे मैदान पर दोनों मैच बड़े अंतर से हारने के बाद अब खराब रन रेट (माइनस 0.715) के साथ आठवें स्थान पर है।

    सूर्या नहीं चल रहे

    रोहित शर्मा को कुछ समय के लिए आरेंज कैप भी मिली लेकिन बल्लेबाजी मुंबई की चिंता का सबब है और आरसीबी जैसे दमदार प्रतिद्वंद्वी के विरुद्ध एक ईकाई के रूप में उसे अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। मैच टाइम कम रहने के बावजूद रोहित ने अब तक मुंबई के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं लेकिन मध्यक्रम में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव नहीं चल पा रहे।

    कप्‍तान का बल्‍ला नहीं चल रहा

    सूर्यकुमार ने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध अर्धशतक बनाया लेकिन राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध अगले मैच में नाकाम रहे। कप्तान हार्दिक पांड्या का बल्ला अभी तक चला नहीं है। गुवाहाटी में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर मुंबई के बल्लेबाज लय को तरसते रहे जबकि रायल्स के यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक पारियां खेली।

    खबरें और भी

    जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज की भी उन्होंने धुनाई कर दी और पावरप्ले के 3.2 ओवर में ही 59 रन जोड़ दिए। मुंबई के पास एक और विकल्प बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनेर को लाने का है जबकि इंग्लैंड के हरफनमौला विल जैक्स अभी पहुंचे नहीं हैं।

    आरसीबी वापसी की पूरी कोशिश करेगी

    मुंबई को बखूबी पता है कि पिछला मैच हारने के बाद आरसीबी वापसी की पूरी कोशिश करेगी। सूर्यवंशी और ध्रुव जुरैल की बेहतरीन पारियों के दम पर रॉयल्स ने उसे छह विकेट से हराया है। बल्लेबाजों की मददगार पिच पर आरसीबी के पास कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

    कप्तान रजत पाटीदार (142), विराट कोहली (129) और देवदत्त पडिक्कल (125) ने अच्छी पारियां खेली है जबकि टिम डेविड (99), रोमारियो शेफर्ड और वेंकटेश अय्यर फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। जोश हेजलवुड की वापसी से गेंदबाजी मजबूत हुई है जो भुवनेश्वर कुमार के साथ नई गेंद संभालेंगे।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।

    मुंबई इंडियंस

    हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, राबिन मिंज (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कार्बिन बाश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।

    यह भी पढ़ें- विराट होता सूर्यवंशी का वैभव, जसप्रीत बुमराह को लगाए गए छक्कों से साबित की क्लास

    यह भी पढ़ें- 'मुंबई की गेंदबाजी में इरादों की कमी नजर आई', बैक टू बैक हार के बाद दिग्‍गज क्रिकेटर ने MI को दिखाया आईना