Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुंबई की गेंदबाजी में इरादों की कमी नजर आई', बैक टू बैक हार के बाद दिग्‍गज क्रिकेटर ने MI को दिखाया आईना

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 07:56 PM (IST)

    पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में 27 रन से मिली हार के दौरान मुंबई इंडियंस की गे ...और पढ़ें

    मुंबई इंडियंस को जीत की तलाश।

    मुंबई इंडियंस को जीत की तलाश।

    HighLights

    1. जीत की साथ की थी मुंबई ने शुरुआत

    2. दूसरे मैच में दिल्‍ली से मिली हार

    3. पिछले मुकाबले में राजस्‍थान ने रौंदा

    नई दिल्ली, पीटीआई। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में 27 रन से मिली हार के दौरान मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में उद्देश्य और इरादों की कमी नजर आई। यशस्वी जायसवाल के नाबाद 77 रन और सूर्यवंशी की 14 गेंदों में खेली गई 39 रन की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर आसानी से जीत हासिल कर ली।

    राजस्‍थान ने हराया था

    बारिश से प्रभावित इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस नौ विकेट पर 123 रन ही बना पाया। कुंबले ने जिओ हाटस्टार से कहा कि ऐसा लगा जैसे मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में कुछ उद्देश्य और इरादे की कमी थी।

    इसका असर निश्चित रूप से उनकी बल्लेबाजी पर भी पड़ा। 11 ओवरों में 151 रन बनाना आसान नहीं था। सूर्यवंशी ने जिस तरह से जसप्रीत बुमराह का सामना किया उससे भी कुंबले हैरान थे। सूर्यवंशी ने इस तेज गेंदबाज की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया था।

    वैभव ने लगाया सिक्‍स

    उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक के विरुद्ध इसे आसान बना दिया। पहली ही गेंद पर उन्होंने बुमराह को छक्का मारा और फिर उन पर हावी हो गए। कुंबले ने कहा कि हमने अक्सर बुमराह को बल्लेबाजों पर हावी होते हुए देखा है लेकिन यहां सूर्यवंशी ने बुमराह को धीमी गेंद फेंकने के लिए उकसाया।

    खबरें और भी

    सूर्यवंशी की बल्लेबाजी शानदार थी। जिस तरह से उन्होंने गेंद को हिट किया और स्ट्राइक रेट में जो निरंतरता दिखाई, वह सराहनीय है। वह हर मैच में लगभग 300 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। वह लगातार 30 से अधिक रन बना रहे हैं, जो शानदार है।

    यह भी पढ़ें- RR vs MI: Jasprit Bumrah की 'हैट्रिक' के बाद हारी मुंबई इंडियंस, 8 साल बाद बना यह अनचाहा रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- RR vs MI: यशस्वी-वैभव सूर्यवंशी के तूफान के दम पर राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई को 27 रनों से दी पटखनी