IPL 2026: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, मिचेल सैंटनर पूरे सीजन से बाहर; टीम में 'राम भक्त' विदेशी खिलाड़ी की हुई एंट्री
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह राम भक्त खिलाड़ी को टी ...और पढ़ें

मिचेल सैंटनर आईपीएल 2026 से बाहर
HighLights
मिचेल सैंटनर आईपीएल 2026 से हुए बाहर
आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही है मुंबई इंडियंस
मुंबई ने सैंटनर के रिप्लेसमेंट का किया एलान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कंधे में चोट लगी थी और इस वजह से वे पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। सैंटनर का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अच्छा नहीं रहा है और मुंबई की लगातार हार का ये भी एक कारण था।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उनकी टीम में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चहर के साथ दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। हालांकि, इसके बावजूद टीम संघर्ष कर रही है। मुंबई के लिए चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि रोहित शर्मा भी चोटिल हैं। ऐसे में सैंटनर का बाहर होना, उनके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं लेकिन उनके स्थान पर एक विदेशी खिलाड़ी की टीम में एंट्री हुई है, जो भगवान राम के भक्त हैं।
मिचेल सैंटनर हुए IPL 2026 से बाहर
आईपीएल ने मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए सैंटनर के बाहर होने की पुष्टि की है। सैंटनर को चेन्नई के खिलाफ बाउंड्री पर कैच लपकते समय चोट लगी थी। इसके बाद वे मैच से बाहर हो गए थे और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को कन्कशन सब्सीट्यूट के रूप में शामिल किया गया था। अब वे पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया गया है। वे अब बाकी मैचों के लिए मुंबई के साथ खेलेंगे।
भगवान राम के भक्त हैं केशव महाराज
केशव महाराज को मुंबई ने 75 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है। बता दें कि भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के बायो में भी यही लिख रखा है। महाराज मूल रूप से भारतीय हैं। बता दें कि महाराज आईपीएल में पहले भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2024 में राजस्थान के लिए डेब्यू किया था और 2 मुकाबलों में 2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद किसी भी टीम ने उन्हें अपने साथ नहीं जोड़ा और आईपीएल 2026 के ऑक्शन में भी अनसोल्ड रहे। हालांकि, अब मुंबई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।