Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AUS vs WI: Mitchell Starc ने घातक यॉर्कर से तोड़ा कैरेबियाई बल्लेबाज का अंगूठा, दर्द से तड़पता दिखाई दिया बैटर; मैदान छोड़ जाना पड़ा बाहर

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 07:21 PM (IST)

    टेस्ट क्रिकेट डेब्यू में अपनी गेंदबाजी से सनसनी फैलाने वाले शमर जोसेफ मिचेल स्टार्क की घातक यॉर्कर से घायल हो गए। शमर तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे ...और पढ़ें

    AUS vs WI: मिचेल स्टार्क ने घातक यॉर्कर से तोड़ा शमर जोसेफ का अंगूठा।
    AUS vs WI: मिचेल स्टार्क ने घातक यॉर्कर से तोड़ा शमर जोसेफ का अंगूठा।

    HighLights

    1. मिचेल स्टार्क ने घातक यॉर्कर से किया शमर जोसेफ को घायल
    2. शमर जोसेफ को मैदान से ले जाना पड़ा बाहर
    3. दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मिचेल स्टार्क की गिनती दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में की जाती है। स्टार्क अपनी रफ्तार के दम पर दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं। यूं तो कंगारू बॉलर के हाथ से निकलने वाली हर गेंद बल्लेबाज की अग्निपरीक्षा लेती है, पर स्टार्क की बेमिसाल यॉर्कर का जवाब बेहद कम बल्लेबाज ही दे पाते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में स्टार्क ने अपनी इस यॉर्कर से कैरेबियाई बैटर का अंगूठा तोड़ डाला। स्टार्क की गेंद लगने के बाद बल्लेबाज बुरी तरह से दर्द से तड़पता हुआ दिखाई दिया।

    स्टार्क की घातक यॉर्कर पर घायल हुए शमर

    दरअसल, टेस्ट क्रिकेट डेब्यू में अपनी गेंदबाजी से सनसनी फैलाने वाले शमर जोसेफ मिचेल स्टार्क की घातक यॉर्कर से घायल हो गए। शमर तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब स्टार्क की रफ्तार भरी यॉर्कर सीधे उनके पैर के अंगूठे पर आकर लगी। गेंद लगने के साथ ही जोसेफ बीच मैदान पर दर्द से तड़पते हुए दिखाई दिए और फिजियो को दौड़ लगाते हुए मैदान पर आना पड़ा।

    फिजियो के चेकअप के बाद भी जोसेफ बुरी तरह से दर्द से कराहते हुए नजर आए, जिसके बाद उनको मैदान से सहारा देकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। बल्लेबाज को घायल करने के बाद स्टार्क भी जोसेफ का हाल पूछते हुए नजर आए।

    यह भी पढ़ेंIND vs ENG: Ashwin के आगे फिर बेबस हुए Ben Stokes, मजबूत डिफेंस भी नहीं बचा सका विकेट; देखने लायक था इंग्लिश कैप्टन का रिएक्शन

    बुरी तरह फ्लॉप हुआ कैरेबियाई बैटिंग ऑर्डर

    दूसरी पारी में वेस्टइंडीज का बैटिंग ऑर्डर कंगारू गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। टेस्ट के तीसरे दिन कप्तान ब्रेथवेट महज 16 रन बनाकर कैमरून ग्रीन का शिकार बने। इसके बाद किर्क मैकेंजी और केवेम हॉज ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। मैकेंजी को 35 रन के स्कोर पर नाथन लायन ने चलता किया, तो हॉज 29 रन बनाकर रनआउट होकर पवेलियन लौटे।

    खबरें और भी

    इसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों में पवेलियन लौटने की होड़ सी मच गई और देखते ही देखते पूरी टीम 193 रन पर ढेर हो गई। जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि नाथन लायन की झोली में भी 3 विकेट आए। मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट चटकाया।