Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तानी क्रिकेटर Mohammad Amir ने IPL में खेलने का अपनाया अनोखा तरीका, अगले साल होगा चमत्कार?

    Updated: Wed, 20 May 2026 10:08 PM (IST)

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के आईपीएल खेलने का रास्ता साफ हो गया है। अब वे आईपीएल में खेलने के योग्य हो गए हैं और अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते ...और पढ़ें

    मोहम्मद आमिर

    मोहम्मद आमिर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब ब्रिटिश नागरिक बन गए हैं। इसके बाद से अब उनके आईपीएल में खेलने को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। आमिर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वे ब्रिटिश नागरिकता के लिए पहले से ही प्रक्रिया में थे और अब ये पूरी हो चुकी है। इसी के साथ वे अब आईपीएल में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

    आमिर की पत्नी नरजिस खान एक ब्रिटिश नागरिक हैं और उनके माध्यम से ही अब आमिर भी वहां के नागरिक बन चुके हैं। पाकिस्तानी गेंदबाज की नागरिकता बदलते ही अब इसकी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वे आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले खुद आमिर आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने इस बात का संकेत भी दिया था कि अगर उनकी नागरिकता बदलती है, तो आईपीएल में खेलना चाहेंगे।

    मोहम्मद आमिर बने ब्रिटिश नागरिक

    आमिर ने काफी समय पहले ही ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन दिया था। उनकी पत्नी नरजिस वहीं की नागरिक थी। ऐसे में अब आमिर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इसमें उनकी नागरिकता में कथित तौर पर बदलाव की बात कही गई थी। उनके इसी पोस्ट के बाद आईपीएल में खेलने को लेकर चर्चा होने लगी। इससे पहले खुद उन्होंने आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर की थी।

    आमिर ने पाकिस्तान के एक शो 'हारना मना है' पर बात करते हुए कहा था, "अगर मुझे ब्रिटिश पासपोर्ट मिल जाता है, तो मैं आईपीएल 2026 में खेलने के योग्य हो जाऊंगा। अगर मौका मिलता है, तो मैं लीग में खेलना चाहूंगा।"

    खबरें और भी

    पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बैन

    मुंबई में आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से बैन लगा दिया गया था। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और इसमें पाकिस्तानी प्लेयर्स खेलते हुए दिखे थे। पाक खिलाड़ियों में शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक और सोहेल तनवीर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो लीग में पहले खेल चुके हैं। हालांकि, आईपीएल 2009 से पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

    अजहर महमूद भी खेल चुके हैं IPL

    पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ब्रिटिश का नागरिकता प्राप्त करने के बाद आईपीएल में खेल चुके हैं। वे 2012 से लेकर 2014 तक पंजाब किंग्स के लिए खेले और फिर 2015 में कोलकाता की टीम में शामिल हो गए। उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन ब्रिटिश नागरिक के तौर पर कराया था और इसी वजह से उन्हें आईपीएल में खेलने की अनुमति मिली।

    यह भी पढ़ें- 1788 मैचों का घमासान, 11 अक्‍टूबर से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी; BCCI ने घोषित किया कार्यक्रम

    यह भी पढ़ें- चेक बाउंस मामले में Mohammed Shami को कोर्ट ने किया बरी, हसीन जहां को लगा तगड़ा झटका