Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहसिन नकवी को नहीं पता पाकिस्तान के पीएम का नाम, सरेआम कराई फजीहत; सोशल मीडिया पर बने मजाक

    Updated: Mon, 26 Jan 2026 09:22 PM (IST)

    पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नाम गलत लिख दिया, जिससे उनकी काफी खिल्ली उड़ रही है। नकवी ने पीएम शहबाज शरीफ ...और पढ़ें

    मोहसिन नकवी ने कर दी बहुत बड़ी गलती

    मोहसिन नकवी ने कर दी बहुत बड़ी गलती

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जब किसी शख्स से उसके देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा जाए और वह नहीं बता पाए या गलत बताए तो उसकी खिल्ली उड़ना लाजमी है। अपने देश के प्रधानमंत्री का नाम पता न होना बेहद ही शर्म का विषय है। अब सोचिए जब कोई देश की सरकार का हिस्सा हो और बहुत बड़े पद पर काबिज हो, तब वो ये गलती करे तो कैसा होगा? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कुछ यही गलती की है।

    नकवी पाकिस्तान की सरकार में इंटिरियर मिनिस्टर भी हैं। ऐसे में जब वह अपने पीएम का नाम गलत लिखकर करोड़ों लोगों को बताएं तो क्या होगा? नकवी ने यही किया। उन्होंने अपने पीएम का नाम एक सोशल मीडिया पोस्ट में गलत लिख दिया। अब सोशल मीडिया पर नकवी मीम मेटरियल बन गए हैं। उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।

    ये है मामला

    दरअसल, पीसीबी अगले महीने से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप-2026 में बांग्लादेश के साथ एकता दिखाने के चक्कर में इस टूर्नामेंट का बहिष्कार करने पर विचार कर रहा है। इस मामले में अंतिम फैसला पाकिस्तान की सरकार को लेना है। इसी संबंध में आज नकवी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की बैठक हुई। बैठक में फैसला तो कुछ निकला नहीं नकवी ने अपना मजाक जरूर उड़वा लिया।

    उन्होंने इस बैठक को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा, "प्रधानमंत्री मियां मोहम्मद नवाज शरीफ के साथ मेरी एक सार्थक बैठक हुई, जिसमें मैंने उन्हें आईसीसी से जुड़े पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी विकल्प खुले रखते हुए इस मुद्दे को सुलझाया जाए। अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा।"

    खबरें और भी

    यहां नकवी ने पीएम का नाम ही गलत लिख दिया क्योंकि पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ नहीं शहबाज शरीफ हैं। अब इस गलती को लेकर नकवी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

    टाल दिया गया फैसला

    इस फैसले के नतीजा कुछ निकला नहीं। पीसीबी ने बताया है कि बैठक में तय हुआ है कि अंतिम फैसला या तो शुक्रवार को होगा या फिर अगले सोमवार को होगा। इस बीच पीसीबी 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने के बारे में भी विचार कर रही है।

    यह भी पढ़ें- बैठक की नौटंकी के बाद भी पाकिस्तान ने नहीं लिया फैसला, वर्ल्ड कप खेलने पर अभी भी सस्पेंस

    यह भी पढ़ें- खत्म नहीं हो रहे पाकिस्तान के नाटक, अब भारत के साथ मैच न खेलने का बनाया मन; सामने आई बड़ी रिपोर्ट