विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, इस काम के लिए पूर्व खिलाड़ियों की लेगा मदद

Updated: Sun, 14 Jun 2026 06:05 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी बोर्ड के कामकाज में सुधार लाने में मदद करने के लिए तीन से चार पूर्व खिलाड़ियों को अपने सलाहकार पैनल में शामिल करेंगे।

मोहसिन नकवी

मोहसिन नकवी 

HighLights

  1. पूर्व खिलाड़ियों को सलाहकार पैनल में शामिल करेंगे नकवी

  2. यूनिस खान और मोहम्मद हफीज से संपर्क किया गया है

  3. मिस्बाह-उल-हक और सरफराज अहमद शामिल हुए

कराची, पीटीआई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी बोर्ड के कामकाज में सुधार लाने में मदद करने के लिए तीन से चार पूर्व खिलाड़ियों को अपने सलाहकार पैनल में शामिल करेंगे। नकवी ने लाहौर में पत्रकारों को बताया कि उनकी सलाहकार समिति में फिलहाल तीन पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन वह इसमें और अधिक पूर्व खिलाड़ियों को शामिल करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में कुछ पूर्व खिलाड़ियों से मिल रहा हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि क्रिकेट से संबंधित मामलों पर फैसले उन लोगों को करने चाहिए जिन्हें खेल का अच्छा ज्ञान है। नकवी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि क्रिकेट के जानकार ये खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम, क्रिकेट से जुड़े मुद्दों और घरेलू क्रिकेट से संबंधित मामलों पर फैसले लें।

अभी पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक और सरफराज अहमद उनके सलाहकारों में शामिल हैं और माना जा रहा है कि पूर्व कप्तान यूनिस खान और मोहम्मद हफीज से सलाहकार पैनल में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान क्रिकेट फिर दहलेगा, टेस्‍ट कप्‍तान शान मसूद और कोच सरफराज खान के भविष्‍य पर लिया जाएगा फैसला

यह भी पढ़ें- भारत नहीं आएंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी, IPL फाइनल के न्यौते और ICC मीटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट