भारत नहीं आएंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी, IPL फाइनल के न्यौते और ICC मीटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट
पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी आईपीएल फाइनल के मौके पर अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी की सालाना बोर्ड बैठक में शामिल नहीं होंगे। वह बैठक में वीडियो कॉन्फ्र ...और पढ़ें

मोहसिन नकवी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फाइनल के मौके पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की सालाना बोर्ड बैठक के लिए अहमदाबाद में नहीं जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, नकवी आईसीसी निदेशक बोर्ड की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल होंगे।
यह सुविधा उन सदस्य प्रतिनिधियों के लिए हमेशा से मौजूद रही है जो यात्रा करने में असमर्थ होते हैं। आईसीसी की यह बैठक असल में पिछले महीने दोहा में होने वाली थी, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से इसे टालना पड़ा था। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि नकवी के बैठक में खुद शामिल होने की उम्मीद कभी नहीं थी और उनका वर्चुअल तरीके से शामिल होना आईसीसी के सामान्य चलन के मुताबिक ही है।
मोहसिन नकवी सहित तीन सदस्य वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे
नकवी उन तीन सदस्यों में से एक हैं जो इस बैठक में वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे। यह कॉन्फ्रेंस इसलिए भी अहम है क्योंकि यह अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के साथ ही होगी, जिसमें अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष प्रशासकों के मौजूद रहने की उम्मीद है।
इससे पहले खबर सामने आई थी कि नकवी को आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए आमंत्रित किया गया है। अब ये तस्वीर साफ होती दिख रही है कि वे फाइनल के लिए अहमदाबाद नहीं आएंगे। आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान ही आईसीसी की मीटिंग होनी है और इसी वजह से नकवी को भी आमंत्रण भेजा गया था।