Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ की जीत के बाद आकाश सिंह ने खोला पर्ची सेलिब्रेशन का राज, अब बल्‍लेबाजों को रहना होगा सतर्क

    Updated: Sat, 16 May 2026 07:38 PM (IST)

    LSG की आईपीएल मैच में CSK के विरुद्ध जीत में तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने जश्न के अपने अनोखे तरीके से लोगों का ध्यान ...और पढ़ें

    आकाश सिंंह।

    आकाश सिंंह।

    HighLights

    1. आकाश सिंह ने चटकाए 3 विकेट 

    2. चेन्‍नई के टॉप ऑर्डर को बनाया शिकार

    3. लखनऊ ने 7 विकेट से जीता मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विरुद्ध जीत में तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने जश्न के अपने अनोखे तरीके से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और उन्होंने कहा कि वह खुद को प्रेरित करने और बल्लेबाजों पर दबदबा कायम रखने के उद्देश्य से इस तरह का जश्न मनाते हैं।

    आकाश से जब पूछा गया कि उन्होंने कागज के टुकड़े पर क्या लिखा था, उन्होंने कहा कि अक्की को टी-20 क्रिकेट में विकेट लेना आता है। ऐसा है ना। आकाश ने बताया कि इससे उन्हें प्रेरणा मिलती है और यह बल्लेबाजों पर हावी होने और टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

    उन्होंने कहा कि विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग चीज प्रेरणा का काम करती हैं। कभी मैं कागज का टुकड़ा दिखाता हूं तो कभी नहीं। इससे मेरी उस दिन की मानसिकता का पता चलता है। जब आप अपने साथ कुछ लिखा हुआ कागज रखते हैं तो अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते हैं।

    राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले आकाश ने कहा कि पिछले दो वर्षों में एलएसजी के सहयोगी स्टाफ से मिले सहयोग से उन्हें एक अच्छा क्रिकेटर बनने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि मैं दो साल से एलएसजी के साथ हूं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही है कि मुझे कोच का पूरा समर्थन मिला है, भले ही मुझे अंतिम एकादश में जगह नहीं मिले।

    खबरें और भी

     

     

    यह भी पढ़ें- 'इसे तुरंत बैन करो', IPL के इस नए ट्रेंड पर फूटा पूर्व क्रिकेटर्स का गुस्‍सा

    यह भी पढ़ें- Who is Akash Singh: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के टॉप ऑर्डर को किया तहस-नहस, पर्ची सेलिब्रेशन कर छा गए आकाश सिंह