Who is Akash Singh: चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप ऑर्डर को किया तहस-नहस, पर्ची सेलिब्रेशन कर छा गए आकाश सिंह
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आकाश सिंह को इस सीजन पहली बार खेलने का मौका मिला। ...और पढ़ें

आकाश सिंह
HighLights
आकाश सिंह ने की किफायती गेंदबाजी
अपने कोटे के 4 ओवर में 3 विकेट लिए
संजू, रुतुराज और उर्विल को किया आउट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मुकाबले में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आकाश सिंह को इस सीजन में पहली बार खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। हर एक विकेट लेने के बाद आकाश ने पर्ची सेलिब्रेशन किया।
3 विकेट चटकाए
सीजन में पहला मुकाबला खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई को पावरप्ले में 2 झटके दिए। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (13) और संजू सैमसन (20) को पवेलियन भेजकर सीएसके को झकझोर दिया है। हालांकि, आकाश यहीं नहीं रुके और उन्होंने पारी के 8वें ओवर में पिछले मैच के हीरो उर्विल पटेल को मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट कराया।

लखनऊ ने जीता टॉस
मुकाबले की बात करें तो एलएसजी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। आकाश लंबे समय से बेंच पर ही बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उन्होंने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने एक मैच खेला और 40 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके बाद साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें चोटिल खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल किया। उन्होंने छह मैचों में 9.89 की इकानमी रेट से पांच विकेट अपने नाम किए।
बेस प्राइस पर खरीदा
2025 सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें एक बार फिर उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। उन्होंने तीन मैचों में एलएसजी के लिए चार विकेट लिए, जिसमें 30 रन देकर दो विकेट शामिल है। टीम प्रबंधन ने इस साल उनपर भरोसा तो बरकरार रखा, लेकिन 11 मैचों तक मौका नहीं मिला।
खबरें और भी
घरेलू मैदान पर सीएसके जैसी टीम के खिलाफ जब आकाश मैदान में उतरे तो उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से न सिर्फ लखनऊ को मैच में बढ़त दिलाई है, बल्कि सीएसके के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में भी सफल रहे। आकाश ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 3 सफलताएं प्राप्त कीं।