IPL Auction: ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे विदेश प्लेयर बने Cameron Green, KKR ने लुटाए इतने करोड़
अबू धाबी के एतिहाद स्टेडियम में हो रहे मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिकॉर्ड बोली लगाई। ...और पढ़ें
HighLights
कोलकाता ने ग्रीन को खरीदा
चेन्नई ने अंत तक लगाई बोली
मुंबई ने की थी बोली की शुरुआत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अबू धाबी के एतिहाद स्टेडियम में हो रहे मिनी ऑक्शन में इतिहास रचा गया। पहले ही सेट के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिकॉर्ड बोली लगाई। केकेआर ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। इसके साथ ही वह ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी प्लयेर बन गए हैं। उन्होंने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोलकाता ने 2024 में स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
तीसरे नंबर पर पहुंचे
इतना ही नहीं ग्रीन आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर भी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये देखकर अपने साथ जोड़ा था। वहीं दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं।
- ऋषभ पंत: 27 करोड़ (LSG)
- श्रेयस अय्यर: 26.75 करोड़ (PBKS)
- कैमरन ग्रीन: 25.20 करोड़ (KKR)
- मिचेल स्टार्क: 24.75 करोड़ (KKR)
- वेंकटेश अय्यर: 23.75 करोड़ (KKR)
- पैट कमिंस: 20.50 करोड़ (SRH)
- सैम करन: 18.50 करोड़ (PBKS)
- अर्शदीप सिंह/युजवेंद्र चहल: 18.00 करोड़ (PBKS)
- कैमरन ग्रीन: 17.50 करोड़ (MI)
तीसरे कंगारू प्लेयर बने
ग्रीन 20 करोड़ रुपये से अधिक फीस पाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले स्टार्क और पैट कमिंस (20.5 करोड़ रुपये) ने 2024 में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, ग्रीन को 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे, बाकी की राशि (7.20 करोड़ रुपये) बीसीसीआई को जाएगी।
ग्रीन के प्रदर्शन पर नजर
26 साल के ग्रीन का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार है। ग्रीन ने इससे पहले आईपीएल के 29 मैचों में 707 रन बनाए हैं। पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उनका स्ट्राइक रेट 153.69 रहा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 16 विकेट भी लिए हैं। चोट के कारण ग्रीन 2025 सीजन में नहीं खेल पाए थे और नीलामी में बल्लेबाज के रूप में शामिल हुए थे। पिछले हफ्ते उन्होंने पुष्टि की कि वह आईपीएल 2026 में गेंदबाजी करने के लिए फिट होंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।