Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पथराई आंखों से Rishabh Pant की जांबाजी देख रहा था इंग्‍लैंड, पीड़ा ऐसी कि फूट पड़े बादल; रोहित का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड टूटा

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 06:24 PM (IST)

    इंग्‍लैंड दौरे पर चोट ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा रखी है। नीतीश रेड्डी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए। वहीं अर्शदीप सिंह और आकाश दीप भी चोटिल हैं। चौ ...और पढ़ें

    पंत को पहले दिन लगी थी चोट।
    पंत को पहले दिन लगी थी चोट।

    HighLights

    1. पहले दिन चोटिल हुए थे ऋषभ पंत
    2. पंत विकेटकीपिंग करने नहीं उतरेंगे
    3. ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करने नजर आएंगे

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड दौरे पर चोट भारतीय टीम के पीछे परछाई की तरह पड़ गई है। तेज गेंदबाजों की चोट ने पहले ही शुभमन गिल की टेंशन बढ़ा रखी थी। मैनचेस्‍टर में खेले जा रहे चौथे टेस्‍ट के पहले दिन विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत की चोट का इस कड़ी में नाम जुड़ गया। भारत की पारी के 68वें ओवर में क्रिस वोक्‍स की एक गेंद उनके पैर पर जाकर लगी। पंत दर्द से कराह रहे थे। आनन-फानन में फिजियो मैदान पर आए।

    मिनी एंबुलेंस से बाहर गए

    जूता उतारने के बाद जब पंत का सॉक्‍स उतारा गया तो उनका पंंजा लहुलुहान था। पंत अपने पैर पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, उन्‍हें सहारे के जरूरत पड़ रही थी। उन्‍हें मैदान से बाहर ले जाया गया। वह 37 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। एक मिनी एंबुलेंस से पंत को मैदान के बाद ले जाया गया। स्‍कैन में पता चला कि पंत के पंजे में फ्रैक्‍चर है और वह करीब डेढ महीने के लिए बाहर हो गए हैं।

    नामुमकिन शब्‍द ही नहीं था

    बुधवार रात को भी उन्‍हें अस्‍पताल ले जाना पड़ा। ऐसे में लग रहा था कि अब पंत का खेलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। हालांकि, पंत की डिक्‍शनरी में तो ऐसा शब्‍द ही नहीं है। भीषण सड़क हादसे के बाद वापसी करने वाले पंत के लिए तो यह मामूली चोट थी। डॉक्‍टर की रिपोर्ट बता रही थी कि पंत की हड्डी टूटी है, पर फ्रैक्चर भी पंत के हौसले नहीं डिगा पाया।

    लड़खड़ाते कदमों से एंट्री ली

    मुकाबले के दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ। बीसीसीआई ने पंत की चोट पर अपडेट शेयर किया। बोर्ड ने बताया कि पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह बल्‍लेबाजी करने उतर सकते हैं। शार्दुल ठाकुर का विकेट गिरने के साथ ही पंत की जरूरत आन पड़ी। लड़खड़ाते कदमों से पंत ने मैदान में एंट्री ली। उन्‍होंने सबसे पहले ग्राउंड के पैर छुए तो इस बीच पवेलियन लौट रहे ठाकुर जी का उन्‍हें आशीर्वाद भी मिला। फैंस भी बांहे फैलाकर पंत का स्‍वागत कर रहे थे।

    खबरें और भी

    तकलीफ में नजर आए

    इंग्‍लैंड के प्‍लेयर पथराई आंखों से ऋषभ पंत की इस जांबाजी को देख रहे थे। ऐसा लग रहा था मानो कोई क्रिकेटर सैनिक की तरह युद्ध क्षेत्र में अपनी वीरता का प्रमाण देने जा रहा हो। पहली 3 गेंदों पर कोई रन नहीं बनाने के बाद पंत ने 1 रन चुराया। जब पंत रन भाग रहे थे तो साफ नजर आ रहा था कि वह कितनी तकलीफ में हैं।

    वह किसी तरह 22 गज की पट्टी का छोर बदल पा रहे थे। पहले दिन 37 रन बनाकर रिटायर हर्ट होने वाले पंत ने अपने खाते में 3 रन ही जोड़े थे कि बादलों से उनकी पीड़ा देखी ना गई और वह भी फूट बड़े। बारिश को बढ़ता देख अंपायर ने समय से पहले ही लंच का एलान कर दिया।

    रोहित का रिकॉर्ड तोड़ दिया

    पंत लंच तक 59 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद थे। इसके बाद उन्‍होंने 1 रन बनाते ही रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। 38वां टेस्‍ट खेल रहे पंत ने 67 पारियों में अब तक 2717* रन बनाए हैं। रोहित ने 40 टेस्‍ट की 60 पारियों में 2716 रन बनाए थे। उन्‍होंने 75 गेंदों पर 54 रन बनाए।

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सर्वाधिक रन

    • 2730 रन: ऋषभ पंत (67 पारी)
    • 2716 रन: रोहित शर्मा (69 पारी)
    • 2617 रन: विराट कोहली (79 पारी)
    • 2512 रन: शुभमन गिल (66 पारी)
    • 2232 रन: रवींद्र जडेजा (65 पारी)

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test: फ्रैक्चर भी नहीं डिगा पाया Rishabh Pant के हौसले! BCCI ने फैंस को दी सबसे बड़ी गुड न्‍यूज

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test: मैनचेस्‍टर में भारतीय टीम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा