Most Wickets in T20 World Cup: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, क्या किसी भारतीय बॉलर का नाम है?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें भारत का पहला मैच अमेरिका से है। ऐसे में जानते हैं टी20 विश्व ...और पढ़ें
-1769678383757_m.webp)
T20 World Cup में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज (PC- NotebookLM Logo)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी का ये मेगा इवेंट खेला जाना है। 7 फरवरी से टी20 विश्व कप की शुरुआत होनी है, जिसके पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
भारतीय टीम भी 7 फरवरी को अपने अभियान का आगाज करेगी, जिसमें उनका पहला मैच अमेरिका से होगा, जबकि पाकिस्तान की नीदरलैंड्स से टक्कर और वेस्टइंडीज की स्कॉटलैंड से ओपनिंग जंग होगी। इस बीच आपको टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले आज बताते हैं टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के नाम।
टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज (Most wickets for ICC Men's T20 World Cup)
1. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
इस लिस्ट में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 50 विकेट के साथ सबसे आगे हैं। उन्होंने 2007 से 2024 तक टी20 विश्व कप के 43 मैच खेले हैं, जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/9 का रहा है।
2. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 39 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2007-2016 तक टी20 विश्व कप में 34 मैच खेलते हुए 39 विकेट लिए, जिसमें उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/11 का रहा।
3. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने टी20 विश्व कप के इतिहास में कुल 31 मैच खेलते हुए 38 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 5/31 का रहा है।
4. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)
श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के नाम 19 टी20 विश्व कप मैच खेलते हुए 37 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/8 का रहा है।
5. राशिद खान (अफगानिस्तान)
अफगानिस्तान के राशिद खान के पास फिलहाल 37 विकेट हैं। अगर वह टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आगे निकल सकते हैं। राशिद का बेस्ट बॉलिंग फिगर इस दौरान 4/9 का रहा है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20: आखिरी मौका है संजू सैमसन, गंवाना मत… T20 WC से पहले भारत का प्लान-B तैयार
यह भी पढ़ें- '140 करोड़ क्रिकेट एक्सपर्ट्स…', Gautam Gambhir को कोच पद से हटाने की खबरों पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी