Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni Net Worth: 44 साल के हुए 'कैप्‍टन कूल', कार-बाइक के हैं शौकीन, नेटवर्थ जानकर आपको नहीं होगा यकीन

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 01:49 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां बर्थडे मना रहे हैं। धोनी ने क्रिकेट जगत में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी कप्‍त ...और पढ़ें

    44 साल के हुए पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी।
    44 साल के हुए पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी।

    HighLights

    1. धोनी ने खेले 90 टेस्‍ट, 350 वनडे और 98 टी20I मैच
    2. आईपीएल में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का हिस्‍सा हैं धोनी
    3. भारत के सबसे सफल कप्‍तान है महेंद्र सिंह धोनी

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर साथी क्रिकेटर तक उन्‍हें इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार धोनी ट्रेंड कर रहा है। 

    07 जुलाई, 1981, रांची, बिहार (अब झारखंड) में धोनी का जन्‍म हुआ था। इस विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने क्रिकेट जगत में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी कप्‍तानी में भारत ने सबसे पहले टी20 विश्‍व कप 2007 जीता था।

    इसमे बाद माही की कप्‍तानी में टीम इंडिया ने वनडे विश्‍व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 की ट्रॉफी उठाई। धोनी का कार और बाइक का शौक किसी से छिपा नहीं है। वह अक्‍सर रांची की सड़कों पर राइड और ड्राइव का आनंद लेते देखे जाते हैं। धोनी की गिनती दुनिया के अमीर क्रिकेटर्स में होती है। ऐसे में आइए जन्‍मदिन पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

    दुनिया के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर

    एमएस धोनी की नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्‍यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरी सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हैं। ऐसे में उनकी कमाई आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से उन्‍हें अच्‍छी-खासी फीस मिलती थी। धोनी ने अपनी बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से भी 30 करोड़ रुपये कमाए थे। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से उन्‍हें इस साल 4 करोड़ रुपये मिले। इससे पहले तक फ्रेंचाइजी उन्‍हें 12 करोड़ रुपये देती थी।

    खबरें और भी

    कलेक्‍शन में कई लग्‍जरी कार

    धोनी के पास लग्जरी वाहनों का कलेक्‍शन है। उनके पास पूरा एक गैराज है, जिसमें उन्‍होंने कार और बाइक को सहेजकर रखा है। वह समय-समय पर इनकी सर्विस भी करते हैं। धोनी के कलेक्‍शन में हमर एच2, ऑडी क्यू7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, लैंड रोवर फ्रीलैंडर, महिंद्रा स्कॉर्पियो, फरारी 599 जीटीओ, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, निसान जोंगा, पोंटियाक फायरबर्ड ट्रांस एम, जीएमसी सिएरा, मर्सिडीज बेंज जीएलई, रोल्स रॉयस सिल्वर शैडो और हिंदुस्तान मोटर्स एम्बेसडर शामिल हैं।

    वहीं बाइक की बात करें तो उनके कलेक्‍शन में इसकी संख्‍या 70 के करीब है। धोनी के कलेक्‍शन में हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, कॉन्फेडरेट हेलकैट X132, डुकाटी 1098 और कावासाकी निंजा H2 जैसे मशहूर मॉडल शामिल हैं।

    आलीशान फार्महाउस में रहते धोनी

    एमएस धोनी की प्रॉपर्टी की बात करें तो इसमें उनका आलीशान फार्महाउस, "कैलाशपति" है। यह उनके गृहनगर रांची में स्थित है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार 6 करोड़ रुपये की कीमत वाले 7 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस फार्महाउस में पर्सनल जिम, स्विमिंग पूल, इनडोर स्टेडियम हैं। उनके पास देहरादून में एक आलीशान घर भी है, जिसकी कीमत लगभग 17.8 करोड़ रुपये है।

    ये भी पढ़ें: MS Dhoni Sakshi Marriage: क्रिकेट के बादशाह को मिली 'पहाड़ों की रानी', 15 साल पहले यूं दो दिल हुए थे एक