Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हर दिल पर राज करते हैं MS Dhoni, CSK के कप्‍तान का यह वीडियो देखकर आप भी हार जाएंगे अपना दिल

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 07:53 PM (IST)

    एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम है जिन्हें बच्चे से लेकर बूढ़े तक अपने दिल में रखते हैं।धोनी की देश के अलावा विदेशों में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है ...और पढ़ें

    धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। फोटो- एक्स से साभार
    धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. दुनिया भार में धोनी की बड़ी फैन फॉलोइंग है
    2. धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
    3. वीडियो में धोनी के दो खास फैंस नजर आ रहे हैं

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। MS Dhoni cute little fans viral video: एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम है, जिन्हें बच्चे से लेकर बूढ़े तक अपने दिल में रखते हैं। धोनी ने भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया है। धोनी की देश के अलावा विदेशों में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। धोनी को बच्चे अपना आदर्श मानते हैं।

    धोनी के फैंस-

    धोनी MS Dhoni को मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए दर्शकों का जमावड़ा लग जाता है। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के फैसले ने सबको चौका दिया था। इसके अब फैंस उन्हें केवल आईपीएल में देख सकते हैं। ऐसे में धोनी को आईपीएल में देखने के लिए फैंस बड़ी संख्या में मैदान पर मिलते हैं।

    धोनी का वायरल वीडियो-

    ऐसे में अब धोनी के दो क्यूट फैंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल MS Dhoni viral video हो रहा है। वीडियो में दो छोटे बच्चे धोनी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ये बच्चे धोनी से उनका ऑटोग्राफ ले रहे हैं।  ऐसे में वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किय़ा है।

    चेपॉक का लैप ऑफ ऑनर-

    इसके अलावा धोनी की फैंस फॉलोइंग आईपीएल 2023 में चेनई के चेपॉक स्टेडियम में देखने को मिली थी, जब धोनी ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच के बाद स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर किया था। इस दौरान धोनी ने स्टेडियम में लोगों को टेनिस बॉल और टी-शर्ट दिए थे, जिन्हें लेने के लिए लोग कूद पड़े थे। 

    गावस्कर ने लिया था धोनी का ऑटोग्राफ-

    इसी स्टेडियम में बारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने धोनी से अपने शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया था, जो आईपीएल इतिहास में एक खास पल बन गया था। बाद में गावस्कर ने खुलासा किया था कि उन्होंने इस पल को खास बनाने के लिए ऐसा किया था।