Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में झूम उठे MS धोनी, माही ने आकाश अंबानी के साथ खेला डांडिया; Viral Video

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 01:09 PM (GMT+05:30)

    एमएस धोनी को अपने पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथी ड्वेन ब्रावो के साथ डांस का आनंद लेते हुए भी देखा गया। डांस में धोनी की पत्नी साक्षी भी शामिल ह ...और पढ़ें

    एमएस धोनी का डांस वीडियो हुआ वायरल। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    एमएस धोनी का डांस वीडियो हुआ वायरल। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान जामनगर में जमकर झूमते हुए दिखे। वह आकाश अंबानी के डांडिया खेलते हुए दिखाई दिए। धोनी के साथ क्रिकेट जगत के कई अन्य सितारे भी मौजूद थे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    एमएस धोनी को अपने पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथी ड्वेन ब्रावो के साथ डांस का आनंद लेते हुए भी देखा गया। डांस में धोनी की पत्नी साक्षी भी शामिल हुईं। पूर्व भारतीय कप्तान को सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे कुछ शीर्ष बॉलीवुड सितारों के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया, जो इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान धोनी ने तेलुगु फिल्म स्टार राम चरण से भी बातचीत की।

    आईपीएल पर टिकी धोनी की निगाहें

    गौरतलब हो कि धोनी की नजरें अब आईपीएल 2024 सीजन पर टिकी हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने पिछले सीजन के फाइनल के बाद संकेत दिए थे कि आगामी अभियान उनका अंतिम अभियान हो सकता है। संन्यास से पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स को छठा खिताब दिलाना चाहते हैं। सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी कहा कि धोनी आईपीएल खेलने के लिए उत्साहित हैं।

    यह भी पढ़ें- Wow! ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने मराठी गाने पर लगाए ठुमके, दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया मजेदार वीडियो

    22 मार्च को खेला जाएगा उद्घाटन मैच

    धोनी को पिछले सीजन में घुटने की समस्या से जूझते हुए देखा गया था। हालांकि, नए सीजन से पहले उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई। भारतीय विकेटकीपर ने टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी। बता दें कि सीजन के शुरुआती मैच में 22 मार्च को चेपॉक में सीएसके का सामना आरसीबी से होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Ranji Trophy Semifinals: पहले दिन तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर, मजबूत स्थिति में मुंबई और मध्य प्रदेश