विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni को मिला धोखा, दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना! रणजी क्रिकेट खेल चुका है आरोपी

Published: Fri, 05 Jan 2024 10:59 PM (IST)

मिहिर और सौम्या अरका स्पो‌र्ट्स मैनेजमेंट नामक कंपनी चलाते हैं जिसके साथ देश-विदेश में भी क्रिकेट को बढ़ावा देने के ...और पढ़ें

धोनी के दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना।
धोनी के दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना।

जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके बिजनेस पार्टनर और पूर्व रणजी खिलाड़ी मिहिर दिवाकर ने 15 करोड़ का चूना लगाया है। इस संबंध में धोनी के वकील दयानंद सिंह की ओर से मिहिर को दो बार नोटिस भेजा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद माही ने रांची कोर्ट में मिहिर और सौम्या विश्वास के विरुद्ध क्रिमिनल केस दर्ज कराया है।

मिहिर और सौम्या अरका स्पो‌र्ट्स मैनेजमेंट नामक कंपनी चलाते हैं, जिसके साथ देश-विदेश में भी क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिकेट अकादमी खोलने को लेकर 2017 में धोनी ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। धोनी की ओर से बताया गया है कि मिहिर अनुबंध की शर्तों पर कायम नहीं रहे।

मिहिर ने कहा धोखा देने की बात गलत

वहीं, इस बारे में मिहिर दिवाकर का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी को धोखा देने की बात पूरी तरह गलत है। जो बातें बताई जा रही हैं वह पूरी तरह निराधार हैं और यह मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश है। धोनी ने क्रिकेट अकादमी संचालन के लिए मुझे अधिकृत किया था और इसे रद्द नहीं किया गया है। पूर्व में उन्होंने मुझे कानूनी नोटिस भेजा था, जिसका मैंने उचित जवाब दे दिया है।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ बिहार के लाल ने किया कमाल, इतनी छोटी उम्र में डेब्यू कर रचा नया इतिहास

अकादमी से हो रहे लाभ की जानकारी छुपाई गई

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त रहने के कारण धोनी अकादमी पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। इस बीच मिहिर ने शर्तों को तोड़कर कई गड़बड़ियां की। आरोप है कि अकादमी से हो रहे लाभ की जानकारी धोनी से छुपाई गई। दरअसल, अरका स्पो‌र्ट्स कंपनी को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था।

धोनी ने भेजे कई नोटिस

साथ ही समझौते के तहत मुनाफे को आपस में बांटा जाना था, लेकिन मिहिर और सौम्या द्वारा वित्तीय गड़बड़ी करने की भनक लगने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अरका स्पो‌र्ट्स से अथारिटी लेटर वापस ले लिया। इसके बाद मिहिर और सौम्या को धोनी की ओर से कई कानूनी नोटिस भेजे गए, लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: T20 World Cup इतिहास में 8वीं बार भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, अभी तक हुए मुकाबलों पर एक नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।