यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2024 में नए रोल में दिखेंगे MS Dhoni? होने वाला है बड़ा एलान! माही के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
एमएस धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। माही के इस पोस्ट ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है। सोशल मीडिया पर धोनी ट्रेड कर रहे हैं ...और पढ़ें

HighLights
- एमएस धोनी के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली
- आईपीएल 2024 में नए रोल में नजर आएंगे माही?
- पिछले सीजन धोनी ने सीएसके को पांचवीं बार बनाया था चैंपियन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्या आईपीएल 2024 (IPL 2024) में एमएस धोनी (MS Dhoni) बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे? क्या माही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से किसी नए रोल में दिखाई देंगे? ऐसे है कई तमाम सवाल इस समय फैन्स के मन में उठ रहे हैं। इसकी वजह खुद धोनी का सोशल मीडिया पर किया गया नया पोस्ट है। सीएसके के कप्तान ने अपने पोस्ट से सोशल मीडिया पर अचानक से खलबली मचा दी है।
नए रोल में दिखाई देंगे धोनी?
दरअसल, एमएस धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। माही ने पोस्ट में लिखा, "नए सीजन और नए रोल के लिए काफी बेकरार हूं। जुड़े रहिए।" माही के इस पोस्ट ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है। सोशल मीडिया पर धोनी ट्रेड कर रहे हैं और फैन्स सीएसके के कप्तान के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं। फैन्स को यह चिंता भी सताने लगी है कि आईपीएल 2024 में धोनी बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे भी या नहीं।
Facebook post of MS Dhoni.
- It's time for the Thala show in IPL 2024. 🦁 pic.twitter.com/vM1HBtrKEa
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 4, 2024
पिछले सीजन माही ने किया था वादा
गौरतलब है कि आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग से रिटायर होने की अटकलों पर ब्रेक लगाया था। माही ने कहा था कि वह अपने फैन्स के लिए अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे।
धोनी की कप्तानी में पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। सीएसके ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को धूल चटाई थी। रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में चौका और छक्का जमाते हुए चेन्नई को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था।
खबरें और भी
दमदार दिख रही चेन्नई की टीम
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में इस बार कई दमदार खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़ा है। सीएसके ने न्यूजीलैंड के उभरते हुए ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही डेरिल मिचेल, शार्दुल ठाकुर, समीर रिजवी, मुस्ताफिजुर रहमान भी चेन्नई की ओर से इस सीजन धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।