Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए MS Dhoni को भी मिला निमंत्रण, रांची में आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ता ने दिया न्योता

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 07:40 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह Dhoni invited for Pran ...और पढ़ें

    एमएस धोनी को अयोध्या में राम मंदिर में "प्राण प्रतिष्ठा समारोह" के लिए आमंत्रित किया गया है। फोटो- एक्स
    एमएस धोनी को अयोध्या में राम मंदिर में "प्राण प्रतिष्ठा समारोह" के लिए आमंत्रित किया गया है। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. एमएस धोनी को अयोध्या में राम मंदिर में "प्राण प्रतिष्ठा समारोह" के लिए आमंत्रित किया गया है
    2. धोनी को यह न्योता रांची में उनके घर पर दिया गया
    3. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी न्योता दिया गया है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni invited for Pran Pratishtha Ceremony of Lord Rama in Ayodhya: भारतीय टीम के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी MS Dhoni को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले "प्राण प्रतिष्ठा समारोह" Pran Pratishtha के लिए आमंत्रित किया गया है। धोनी को यह न्योता रांची में उनके घर पर दिया गया।

    बीजेपी और आरएसएस के सदस्य थे साथ

    इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह-प्रांत सचिव धनंजय सिंह ने निमंत्रण सौंपा। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली Virat Kohli को भी अभिषेक समारोह में आमंत्रित होने के लिए न्योता दिया गया है।

    सचिन को मिला न्योता

    13 जनवरी को सचिन को मुंबई में उनके घर पर आमंत्रण पत्र दिया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देश के 6000 से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजने का जिम्मा लिया है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम का अभिषेक किया जाएगा। 

    ये भी पढ़ें: SST20: Nathan Smith ने बीच मैदान एक हाथ से किया जादू, लपका अद्भुत कैच, मुंह ताकता रह गया बल्लेबाज

    देश की कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

    इस दौरान देश की कई मशहूर हस्तियों इसमें शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगर बात करें धोनी के करियर की तो धोनी आईपीएल 2024 IPL 2024 के लिए जमकर तैयारी कर रहे है। पिछले साल का आईपीएल में चेनई सुपर किंग्स को खिताब जिताने के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद वह रिहैब से गुजर रहे हैं।

    खबरें और भी

    आईपीएल के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे माही

    धोनी MS Dhoni का यह आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है। इस दौरान धोनी के नेट पर प्रैक्टिस करते हुए कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इससे अंदाजा लगाया गया कि धोनी आईपीएल में शामिल होने के लिए काफी उस्तुक हैं। 

    ये भी पढ़ें: IND vs AFG: Dhoni के हथियार की तूफानी फिफ्टी और Virat Kohli के बड़े रिकॉर्ड की हुई बराबरी, Yuvraj Singh भी T20I में कर चुके ये कमाल