Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni का नया लुक देखा आपने? हेयरस्‍टाइल लिया एकदम धांसू, इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 05:54 PM (IST)

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी ने नया लुक लिया है जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एमएस धोनी ने अपनी हेयरस्‍टाइल में बदलाव ...और पढ़ें

    एमएस धोनी का नया लुक बवाल मचा रहा है
    एमएस धोनी का नया लुक बवाल मचा रहा है

    HighLights

    1. आलीम हकीम ने एमएस धोनी के नए लुक की फोटोज शेयर की
    2. धोनी ने अपने बालों की लंबाई कम कराई और नए लुक में एकदम युवा नजर आ रहे हैं
    3. एमएस धोनी के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सेलिब्रिटी हेयरस्‍टाइलिस्‍ट आलीम खान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी के नए लुक की फोटोज शेयर की है। धोनी ने अपने बड़े बालों को छोटा करा लिया और फैंस को उनका नया अवतार बेहद पसंद आ रहा है।

    42 साल के एमएस धोनी अपने नए लुक में एकदम युवा दिख रहे हैं। धोनी की नई हेयरस्‍टाइल के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। धोनी के फोटोज पर फैंस के खूब जानदार कमेंट्स आ रहे हैं। याद दिला दें कि एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 के दौरान लंबे बालों वाला लुक अपनाया था, जैसे वो पहले रखते थे।

    एमएस धोनी ने आईपीएल के दौरान अपनी आक्रामक बल्‍लेबाजी और फिनिशिंग शैली से काफी प्रभावित किया था। हालांकि, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने से चूक गई थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सीएसके को रोमांचक मैच में मात दी थी।

    यह भी पढ़ें: MS Dhoni हैं यारों के यार, दोस्त के जन्मदिन पर माही ने की खूब मस्ती; वायरल हुआ VIDEO मचा रहा बवाल

    हकीम का पोस्‍ट

    आलीम हकीम ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एमएस धोनी के चार फोटोज शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, ''हमारे युवा, डायनामिक और हैंडसम महेंद्र सिंह धोनी। अपने थाला के बाल काटने और स्‍टाइल देना आनंदमयी रहा। वह मुझे अपने फोटो खींचने देने के लिए कभी मना नहीं करते हैं।''

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

    एमएस धोनी ने चोट के साथ खेला आईपीएल

    पता हो कि एमएस धोनी ने घुटने में चोट के बावजूद आईपीएल 2024 के सभी मुकाबलों में हिस्‍सा लिया। एमएस धोनी बतौर कप्‍तान 5 आईपीएल खिताब जीत चुके थे और इस बार उनकी कोशिश छठा खिताब जीतने की थी। एमएस धोनी ने अब तक संन्‍यास का एलान नहीं किया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अपने फैंस के लिए एक सीजन और खेल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: MS Dhoni Vacation: पत्नी साक्षी के साथ कहां छुट्टियां मना रहे हैं एमएस धोनी, तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल