विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MS Dhoni की मौजूदगी का जलवा, वानखेड़े में भारत के जीतने की थी फुल गारंटी; नंबर-7 से जुड़े सारे राज खुल गए

Published: Fri, 06 Mar 2026 05:50 PM (IST)

भारत ने वानखेड़े में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के दौरान एमएस धोनी अपनी पत्नी ...और पढ़ें

एमएस धोनी

एमएस धोनी

HighLights

  1. भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया

  2. एमएस धोनी अपनी पत्नी के साथ स्टेडियम में मौजूद थे

  3. धोनी के नंबर 7 से जुड़े कई रोमांचक संयोग सामने आए

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में मात दी और फाइन का टिकट कटाया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल थी। इसी कड़ी में टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम भी शामिल था। धोनी को मुकाबले के दौरान स्टेडियम में अपनी पत्नी के साथ देखा गया। अब एक हैरान करने वाला संयोग सामने आया है।

धोनी का मैदान पर पहुंचना ही भारत की जीत की गारंटी बन गया था। एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया है। धोनी 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं और उनके इसी नंबर से जुड़े हुए आंकड़े सामने आए हैं, जिससे फैंस भी दंग हैं। हालांकि, ये एक संयोग है और इसे धोनी से जोड़कर देखा जा रहा है।

एमएस धोनी से जुड़े राज खुले

धोनी के 7 नंबर से जोड़कर भारत की जीत को देखा जा रहा है। टीम इंडिया ने मुकाबले में 7 रनों से जीत हासिल की। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 7 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। संजू सैमसन ने भी अपनी पारी के दौरान 7 छक्के जड़े। इंग्लैंड के लिए शतक लगाने वाले जैकब बेथल ने भी 7 छक्के लगाए। भारत ने अपनी पारी के दौरान 7 विकेट गंवाए थे। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। यही नहीं इंग्लैंड ने अपनी पारी के दौरान भी 7 विकेट खोए। हालांकि, ये एक संयोग है और इससे अधिक कुछ नहीं।

एमएस धोनी की स्टेडियम में मौजूदगी

एमएस धोनी को आमतौर पर स्टेडियम में मैच देखते हुए नहीं देखा जाता है। हालांकि, भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए वे वानखेड़े पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी भी उनके साथ थी। मुकाबले के दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब जसप्रीत बुमराह ने बंप बॉल पर कैच लपका और साक्षी खुशी से उछलने लगीं। हालांकि, धोनी ने उन्हें बताया कि ये कैच नहीं है। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

भारत-इंग्लैंड के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने संजू सैमसन के 89 रनों की बदौलत 253 रन बनाए थे और इंग्लैंड को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लिश टीम ने मुकाबले में खूब लड़ाई की और 246 रन बना डाले। हालांकि, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने मैच को 7 रनों से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत ने फाइनल से पहले नहीं सुधारी ये 4 कमियां तो पड़ जाएंगे लेने के देने, टूट सकता है इतिहास रचने का सपना

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 के फाइनल में परफॉर्म करेंगे रिकी मार्टिन, ICC ने नाम का किया एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।