IPL 2026: मैदान पर वापसी को तैयार MS Dhoni! SRH से इस दिन टकराएगी चेन्नई सुपर किंग्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धीरे-धीरे लय में लौटती नजर आ रही है। ऐसे में सबकी नजरें एमएस धोनी की वापसी पर टिकी हैं। धोनी चो ...और पढ़ें
-1776260585008_m.webp)
इस सीजन कोई मैच नहीं खेले धोनी।
HighLights
SRH के खिलाफ धोनी कर सकते हैं वापसी
सीएसके ने केकेआर को 32 रनों से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच हैदराबाद से
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स धीरे-धीरे लय में लौटती नजर आ रही है। 19वें सीजन में लगातार तीन हार के बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम का आत्मविश्वास फिर से बढ़ा है। ऐसे में टीम इस लय को जारी रखना चाहेगी।
धोनी की हो सकती वापसी
इन सबके बीच एक चीज है जिसकी कमी फैंस लगातार महसूस कर रहे हैं, वो है टीम के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी की मौजूदगी। 44 साल के धोनी टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में काफ स्ट्रेन के कारण मैदान से दूर रहे। उम्मीद थी कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
SRH मैच से पहले होगा बड़ा फैसला
अब फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी तेजी से फिट हो रहे हैं और उनकी वापसी बेहद करीब है। Revsportz की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी गुरुवार सुबह यह तय करेंगे कि वह हैदराबाद के लिए रवाना होंगे या नहीं। चेन्नई को 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलना है। इसी मैच में धोनी की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।
कोलकाता के खिलाफ चेन्नई का प्रदर्शन
हालिया प्रदर्शन की बात करें तो मंगलवार को केकेआर के खिलाफ सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 48 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रन जोड़े। गेंदबाजी में कोलकाता की ओर से कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट हासिल किए।
खबरें और भी
जवाब में कोलकाता की शुरुआत खराब रही। अजिंक्य रहाणे (28) और अंगकृष रघुवंशी (27) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नूर अहमद की घातक गेंदबाजी (3 विकेट) ने मैच का रुख पलट दिया। अंत में केकेआर की टीम 160/7 ही बना सकी और 32 रन से मुकाबला हार गई। फिलहाल कोलकाता प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है, जबकि चेन्नई पांच मैचों में चार अंक के साथ आठवें स्थान पर पहुंच चुकी है।