यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MS Dhoni Video: रांची की सड़कों पर Mercedes G Class चलाते नजर आए धोनी, गाड़ी का नंबर देख फैंस के उड़े होश!
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को गाड़ियों का कितना शौक है इससे हर कोई वाकिफ हैं। धोनी के पास कई बाइक्स और कार का कलेक्शन हैं ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni Mercedes Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया से दूर रहने के बावजूद माही लाइमलाइट में छाए रहते हैं। धोनी अपने खास अंदाज की वजह से फैंस का दिल जीतते हैं तो कभी फैंस उनकी वीडियो को खास बना देते हैं।
धोनी के प्रति फैंस के दिलों में सम्मान कितना है, इसका नजारा उनकी एक वीडियो वायरल होते ही नजरआ जाता है। हाल ही में धोनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान रांची की सड़कों पर मर्सिडीज जी क्लास कार चलाते हुए दिख रहे हैं।
MS Dhoni मर्सिडीज चलाते हुए नजर आए, फैंस ने गाड़ी के नंबर से जोड़ा खास कनेक्शन
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को गाड़ियों का कितना शौक है, इससे हर कोई वाकिफ हैं। धोनी के पास कई बाइक्स और कार का कलेक्शन हैं, जिसमें यामाहा, डुकाटी, कावासाकी, जैसे गाड़ियों का ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स गाड़ी, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, हमर एच 2, ऑडी Q7 जैसा गाड़ियों के नाम शामिल हैं।
हाल ही में धोनी के घर एक नई काली मर्सिडीज कार आई है, जिसे धोनी रांची की सड़कों पर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। काले रंग की एसयूवी मर्सिडीज की कीमत करीब 3.3 करोड़ रुपये हैं, जिसका गाड़ी का नंबर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। बता दें कि माही की गाड़ी का नंबर ‘0007’ है, जिसे फैंस उनकी जर्सी के नंबर 7 से जोड़ रहे हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इससे पहले भी धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें माही एक फैन की बाइक अपनी टी-शर्ट से साफ करते हुए नजर आए थे। उनकी सादगी देख हर कोई उनका दीवाना हो गया था।